तेली समुदाय को सबसे पिछड़े सूची से हटाने के विरोध में विधान सभा की घेराबंदी होगी।
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / पवन साह
सीतामढ़ी:-26 फरवरी तेली, तमोली एवं दांगी को मूल अति पिछड़ा वर्ग की सूची से हटाकर अलग आरक्षण देने , रोहिणी आयोग के अनुशंसा को सार्वजनिक कर लागू करने, एससी एसटी की तरह अति पिछड़ा वर्ग अत्याचार निवारण कानून बनाने, सहित जननायक के मूल अति पिछड़ा के लूटते अधिकार के खिलाफ अति पिछड़ा आरक्षण बचाओ संघर्ष मोर्चा के द्वारा 28 फरवरी को बिहार विधान सभा के घेराव की सफलता के लिए जनजागरण अभियान चलाया गया।
ये भू पढ़े- पटना IGIMS में परिजनों ने लहराया रिवॉल्वर, मचा हड़कंप हॉस्पिटल बना पुलिस छावनी
मोर्चा के जिला संयोजक राजेंद्र चंद्रवंशी के नेतृत्व में मोर्चा के सदस्यों ने डुमरा प्रखंड के मनियारी, पुनौरा, रीगा, रेवासी, रुन्नीसैदपुर, बलीगढ़, तरमा, गंगवारा, इत्यादि गांवों का दौड़ा कर जनजागरण अभियान चलाया। साथ में मोर्चा के सक्रिय सदस्य बबलू मंडल, रवि शर्मा, निरश ठाकुर, संजय मंडल, मो कलीम अंसारी, लालबाबू साह ,, नंदकिशोर गुप्ता,इत्यादि थे।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट



कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद