सीतामढ़ी शहर चला अतिक्रमण अभियान ,मची अफरा तफरी वसूले गए फाइन
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / असफाक खान
सीतामढ़ी:-यातायात डीएसपी के नेतृत्व में सीतामढ़ी शहर में व्यापक तौर पर एंटी एंकरोचमेंट ड्राइव का अभियान नगर निगम के सहयोग से चलाया गया। शहर के कारगिल चौक से मेहसौल चौक, किरण चौक होते हुए यातायात थाना तक अभियान चलाया गया। जिससे पूरे शहर में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया पूरे शहर में व्यापक तौर पर वाहन चालकों एवं दुकानदारों से फाइन की वसूली की गई। यातायात डीएसपी दीपक कुमार ने बताया की पर्व को ध्यान में रखते पूरे शहर में स्पेशल ड्राइव का संचालन किया जा रहा है जो की लगातार संचालन होगा।
ये खबर भी पढ़े-ED ने हाई कोर्ट में केजरीवाल के खिलाफ दिया जवाब कहा आम आदमी पार्टी ने केजरीवाल के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग की
वही उन्होंने बताया की पूरे शहर में यातायात को सुचारू रूप से संचालन किया जा सके। जिसको लेकर दुकानदारों के साथ साथ वाहन चालकों को फाइन के साथ साथ सक्त हिदायत दी गई है। फाइन के तौर पर यातायात की ओर से 150000 रुपए वहीननगर निगम की ओर से 35000 रुपए फाइन की राशि वसूल की गई। साथ में दर्जनों मोटरसाइकिल को जप्त किया गया है। फाइन की वसूली होने के बाद अगर वाहन चालकों में सुधार नहीं होता है तो चालकों का लाइसेंस को रद्द करने की प्रक्रिया की जाएगी। साथ ही दुकानदारों की ओर से अतिक्रमण करने पर एंक्रोचमेंट एक्ट के तहत कारवाई की जाएगी।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद