मनीष सिसौदिया ने जेल के अंदर से समर्थकों को पत्र लिखा कि आपने मेरी पत्नी का बहुत ख्याल रखा.
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / गौतम कुमार
नई दिल्ली:- कथित शराब घोटाले के आरोप में पिछले एक साल से जेल में बंद दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने अपने विधानसभा क्षेत्र (पटपड़गंज) के लोगों के नाम एक भावनात्मक पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा, वे जल्द ही बाहर मिलेंगे। पिछले एक साल में मुझे हर कोई याद आया. हम सबने बहुत ईमानदारी से काम किया. जिस तरह आजादी के समय सभी ने लड़ाई लड़ी, उसी तरह हम अच्छी शिक्षा और स्कूलों के लिए लड़ रहे हैं। आपको बता दें कि कथित दिल्ली शराब घोटाले के आरोप में पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पिछले एक साल से जेल में हैं. हाल ही में इस मामले में आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह को जमानत मिल गई थी. उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया. रिहाई के बाद उन्होंने सीएम अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसौदिया के परिजनों से मुलाकात की.
ये खबर भी पढ़ें:-सीतामढ़ी शहर चला अतिक्रमण अभियान ,मची अफरा तफरी वसूले गए फाइन
अंग्रेजों को भी अपनी शक्ति पर बहुत घमंड था
इस पत्र में मनीष सिसौदिया ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने लिखा कि अंग्रेजों को भी अपनी ताकत पर बहुत घमंड था, अंग्रेज भी झूठे आरोप में लोगों को जेल में डाल देते थे। अंग्रेजों ने गांधीजी और नेल्सन मंडेला को कई वर्षों तक जेल में रखा। ब्रिटिश तानाशाही के बाद भी आजादी का सपना साकार हुआ।
दिल्ली में शिक्षा क्रांति
मनीष सिसौदिया ने अपने पत्र में लिखा कि विकसित देश बनने के लिए बेहतर शिक्षा और स्कूलों का होना बहुत जरूरी है. उन्होंने कहा, मुझे खुशी है कि सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली में शिक्षा क्रांति आई है. अब पंजाब में शिक्षा क्रांति की खबर पढ़कर राहत मिलती है। एक दिन हर बच्चे को उचित और अच्छी शिक्षा मिल सकेगी। पत्र में उन्होंने लिखा, 'शिक्षा क्रांति जिंदाबाद, आप सभी को प्यार'
ये खबर भी पढ़े-ED ने हाई कोर्ट में केजरीवाल के खिलाफ दिया जवाब कहा आम आदमी पार्टी ने केजरीवाल के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग की
जेल में रहने के बाद आप सबके प्रति मेरा प्यार और भी बढ़ गया।
मनीष सिसौदिया ने अपने समर्थकों को लिखे पत्र में कहा, जेल में रहकर आप लोगों के प्रति मेरा प्यार और बढ़ गया है. आप मेरी प्रेरणा हैं और आप मेरी ताकत हैं। आप लोगों ने मेरी पत्नी का बहुत ख्याल रखा. सीमा आप सबके बारे में बात करते हुए भावुक हो जाती है. आप सभी अपना ख्याल रखें.
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद