Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    हिंदू बहुसंख्यक देश नेपाल में हिंदू संगठन के लोगों पर हमला, अंतरराष्ट्रीय सीमा सील, लगाया गया कर्फ्यू

    हिंदू बहुसंख्यक देश नेपाल में हिंदू संगठन के लोगों पर हमला, अंतरराष्ट्रीय सीमा सील, लगाया गया कर्फ्यू






    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  / दीपेन्द्र कुमार सुवेदी 

    विराटनगर:- पड़ोसी देश नेपाल के सुनसरी जिले में बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के आगमन को लेकर प्रचार कर रहे हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं पर हमले के बाद पिछले तीन दिनों से हिंसक झड़प और प्रदर्शन हो रहा है. दो समुदायों के बीच तनाव को देखते हुए पिछले गुरुवार से ही रामनगर भुतहा में कर्फ्यू लगा दिया गया है.नेपाल में सांप्रदायिक हिंसा आम बात नहीं है, जो एक हिंदू बहुसंख्यक देश है और कुछ साल पहले ही धर्मनिरपेक्ष बना है।



    ये खबर भी पढ़े-प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो के दौरान मंच गिरने से पुलिसकर्मी समेत चार लोग घायल



     एसपी ने सर्वदलीय बैठक बुलाई

    रविवार को एसपी ने शांति वार्ता के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई थी, जिसमें एक पक्ष के लोगों के नहीं पहुंचने के कारण वार्ता स्थगित कर दी गयी. नेपाल में तीन दिनों से चल रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीमा पर जवानों की गश्त तेज कर दी गयी है और सीमा को सील कर दिया गया है. 17 अप्रैल को बाबा धीरेंद्र शास्त्री के सुनसारी के चतरा आगमन का कार्यक्रम है. इसको लेकर कुछ लोग प्रचार कर रहे थे.

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header+AidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


    ये खबर भी पढ़े-पूर्ण प्रजना स्कूल की 72% फीस वृद्धि: से अभिभावकों को कब मिलेगी राहत | सवाल इंडिया का


    दूसरे समुदाय के कुछ युवकों ने मारपीट की

    नेपाल पुलिस के मुताबिक, इसी क्रम में गुरुवार को दूसरे समुदाय के कुछ युवकों ने उनके साथ मारपीट की, जिसमें एक युवक घायल हो गया. घटना के बाद शुक्रवार को दोनों समुदायों के बीच हिंसक झड़पें शुरू हो गईं. इसे नियंत्रित करने के लिए कर्फ्यू लगाया गया लेकिन घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है. रविवार को कई जगहों पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया गया. 


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728