48 साल पहले हुई रेल मंत्री ललित नारायण मिश्र की हत्या की सुलझेगी मर्डर मिस्ट्री, दोबारा होगी जांच
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र /अमिताभ मिश्रा
पटना:- 48 साल पहले समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर पूर्व रेल मंत्री ललित नारायण मिश्रा की हत्या की घटना की दोबारा निष्पक्ष जांच की मांग पर दिल्ली हाई कोर्ट सुनवाई करेगा. यह याचिका ललित नारायण मिश्रा के पोते वैभव मिश्रा ने दायर की है. अदालत इस याचिका पर 16 मई को सुनवाई करेगी. न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत की अध्यक्षता वाली पीठ ने वैभव मिश्रा की याचिका को दोषियों की अपील के साथ सूचीबद्ध किया. कोर्ट में सूचीबद्ध होने के बाद आजाद भारत की सबसे बड़ी मर्डर मिस्ट्री सुलझने के आसार नजर आ रहे हैं।
ये खबर भी पढ़े-हिंदू बहुसंख्यक देश नेपाल में हिंदू संगठन के लोगों पर हमला, अंतरराष्ट्रीय सीमा सील, लगाया गया कर्फ्यू
एजेंसी हत्यारे का पता लगाने में विफल रही
ललित नारायण मिश्रा के पोते ने अपनी अपील में हत्या की सजा और आजीवन कारावास को चुनौती दी है। पिछले साल 13 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट ने वैभव को दोषियों की अपील पर अंतिम सुनवाई में सहायता करने की अनुमति दी थी, जिसके बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री के पोते ने हाई कोर्ट का रुख किया था. पूर्व केंद्रीय मंत्री के पोते ने अपनी अपील में कहा है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषी की पहचान होनी चाहिए. दरअसल, अब तक की जांच में सीबीआई हत्यारे का पता लगाने में नाकाम रही है.
ये खबर भी पढ़े-प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो के दौरान मंच गिरने से पुलिसकर्मी समेत चार लोग घायल
क्या थी घटना
ललित नारायण मिश्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और केंद्र में वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री थे। 2 जनवरी, 1975 को बड़ी लाइन का उद्घाटन करने के लिए समस्तीपुर गए थे। वहाँ एक ग्रेनेड विस्फोट हुआ जिसमें मिश्रा घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए समस्तीपुर से दानापुर ले जाया गया, जहां अगले दिन यानी 3 जनवरी, 1975 को उनकी मृत्यु हो गई। दिसंबर 2014 में, यहां की ट्रायल कोर्ट ने तीन लोगों, संतोषानंद, सुदेवानंद और गोपालजी और वकील रंजन द्विवेदी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। पूर्व रेल मंत्री और दो अन्य की हत्या.
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद