Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    भारतीय नौसेना का आईएनएस जहाज वियतनाम पहुंचा

    भारतीय नौसेना का आईएनएस जहाज वियतनाम पहुंचा






    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  / पिआईबी

    नई दिल्ली:- भारतीय नौसेना का जहाज (आईएनएस) किल्टन  कैम रैन बे, वियतनाम पहुंचा, जहां वियतनाम पीपुल्स नेवी और भारतीय दूतावास द्वारा उसका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। यह यात्रा भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े की परिचालन तैनाती का एक हिस्सा है। यह यात्रा दोनों समुद्री देशों के बीच दीर्घकालिक मित्रता और सहयोग को और मजबूत करेगी।


    भारतीय नौसेना का आईएनएस जहाज वियतनाम पहुंचा


     ये खबर भी पढ़े-बिहार में चुनाव डयूटी पर शिक्षक की मौत ,शिक्षक ने दी थी छुट्टी के आवेदन



    भारत और वियतनाम एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी साझा करते हैं। इन संबंधों को आगे बढ़ाते हुए, भारतीय नौसेना जहाज किल्टन की यह यात्रा दोनों नौसेनाओं के साझा मूल्यों को दर्शाते हुए पेशेवर बातचीत, खेल, सामाजिक आदान-प्रदान और सामुदायिक आउटरीच जैसी गतिविधियों पर केंद्रित है। यह यात्रा भारतीय नौसेना और वियतनाम पीपुल्स नेवी के बीच समुद्र में समुद्री साझेदारी अभ्यास के साथ समाप्त होगी। यह अभ्यास अंतरसंचालनीयता और सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान को और बढ़ाएगा।


     


    ये खबर भी पढ़े-श्री नवग्रह आश्रम चमत्कारी आश्रम यंहा होता कैंसर जैसी असाध्य बीमारी का इलाज


    आईएनएस किल्टान एक स्वदेशी एएसडब्ल्यू कार्वेट है, जिसे भारतीय नौसेना के नौसेना डिजाइन निदेशालय द्वारा डिजाइन किया गया था और गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई), कोलकाता द्वारा निर्मित किया गया था। INS किल्टन चार P28 एंटी-सबमरीन वारफेयर (ASW) कार्वेट में से तीसरा है। 

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header+AidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728