Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    दिल्ली वासियों पर मंडरा रहा हीटवेव का खतरा, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

    दिल्ली वासियों पर मंडरा रहा हीटवेव का खतरा, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी






    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  / प्रियंका जयसवाल 

    नई दिल्ली :- दिल्ली वालों पर लू ( हीटवेव ) का खतरा मंडरा रहा है। आज यानी 18 जून को दिल्ली का पारा 45 डिग्री को पार करने वाला है। दिन में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कई जगहों पर भीषण लू की स्थिति बनी हुई है। लू से खुद को बचाएं। घर से ज्यादा बाहर न निकलें, अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। गौरतलब है कि मौसम विभाग की हालिया रिपोर्ट में दिल्ली का अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस बताया गया है।



    ये खबर भी पढ़े-राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली का जल संकट भाजपा द्वारा प्रायोजित है।


    मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली वालों को दिन में भीषण गर्मी परेशान करेगी और रात में भी इससे राहत नहीं मिलेगी। मंगलवार के लिए एक्शन कॉलम को लाल रंग से चिह्नित किया गया है, जिसका मतलब है- ज्यादा सावधानी और एक्शन। वहीं, विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी में आसमान साफ ​​रहने की उम्मीद जताई गई है। हालांकि, ज्यादातर जगहों पर लू की स्थिति परेशान करने वाली हो सकती है। रात में मौसम गर्म रहेगा।


    ये खबर भी पढ़े-झारखंड में एक महिला समेत 10 लाख रुपये के इनामी चार नक्सली ढेर


    इन बातों का रखें खास ख्याल

    दिल्ली मौसम विभाग ने आज के मौसम को लेकर सतर्क रहने की हिदायत दी है। जारी की गई एडवाइजरी के मुताबिक, तेज धूप में ज्यादा देर तक रहने वालों को मौसमी बीमारियों का खतरा हो सकता है। इसके अलावा, आज बाहर निकलना संवेदनशील लोगों जैसे शिशु, बुजुर्ग और पहले से पीड़ित मरीजों के लिए खतरनाक हो सकता है। एडवाइजरी में साफ तौर पर कहा गया है कि, अगर आज आप बाहर निकलते हैं तो एहतियात बरतना न भूलें।


    ये खबर भी पढ़े-Delhi Water Crisis:लोगों का फूटा गुस्सा,छतरपुर जल बोर्ड में तोड़फोड़,जल बोर्ड कर्मचारी भागे ,जलमंत्री ने की भाजपा पर FIR की मांग


    खुद को सुरक्षित रखने के उपाय


    1. गर्मी से बचें

    2. हल्के रंग के सूती और ढीले कपड़े पहनें

    3. घर से निकलते समय सिर को कपड़े, टोपी या छाते से ढकें

    4. प्यास न लगने पर भी पर्याप्त पानी पिएं

    5. ओआरएस, घर में बनी लस्सी, तोरणी, नींबू पानी, छाछ आदि जैसे पेय पदार्थों से खुद को हाइड्रेट रखें। 

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header+AidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728