Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    दिल्ली एनसीआर में रहने वालो लोगो को इस तारीख के बाद प्यास बुझाएगा मानसून

    दिल्ली एनसीआर में रहने वालो लोगो को इस तारीख के बाद प्यास बुझाएगा मानसून






    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  / अंजली कुमारी 

    नई दिल्ली:- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाके इन दिनों भीषण गर्मी से जूझ रही है । इस बार गर्मी ने कहर बरपा रखा है। कई इलाकों में दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी लोगों के पसीने छुड़ा रहा है, यही वजह है कि हर कोई मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। हालांकि दक्षिणी राज्यों से लेकर पूर्वोत्तर तक मानसून ने अपनी दस्तक  दर्ज करा दी है, लेकिन उत्तर भारत अभी भी सूरज की तपिश से बेहाल है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग की ओर से एक बड़ा अपडेट आया है। आईएमडी ने उत्तर भारत में मानसून को लेकर नई तारीख बताई है। दरअसल, जहां पहले कहा जा रहा था कि मानसून 20 जून के आसपास आएगा, वहीं अब इसके आगे बढ़ने की उम्मीद है।


    ये खबर भी पढ़े-दिल्ली वासियों पर मंडरा रहा हीटवेव का खतरा, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी


    मानसून की रफ्तार धीमी

    मानसून की रफ्तार काफी धीमी चल रही है। यही वजह है कि भारत के कई राज्यों में अभी भी बारिश का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है, क्योंकि इस बारिश के बाद ही लोग भीषण गर्मी से राहत महसूस कर पाएंगे। दरअसल, मध्य प्रदेश से लेकर उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और राजस्थान में अभी तक मानसून की बारिश दर्ज नहीं की गई है। कुछ इलाकों को छोड़कर कहीं भी बारिश का असर देखने को नहीं मिला है। 


    ये खबर भी पढ़े-राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली का जल संकट भाजपा द्वारा प्रायोजित है।


    जून के आखिर तक बारिश दिलाएगी राहत

    मौसम विज्ञानियों की मानें तो अब उत्तर भारत का इंतजार खत्म होने वाला है। क्योंकि आने वाले हफ्ते में मानसून की आहट सुनाई देने लगी है। धीमी गति से ही सही, लेकिन जून के आखिरी हफ्ते में दिल्ली-यूपी समेत देश के कई राज्यों में बारिश अपनी आमद दर्ज कराएगी।


    ये खबर भी पढ़े-झारखंड में एक महिला समेत 10 लाख रुपये के इनामी चार नक्सली ढेर


    11 जून के बाद मानसून आगे नहीं बढ़ा

    मौसम विज्ञानियों की मानें तो 11 जून के बाद मानसून आगे नहीं बढ़ा है। इसकी गति काफी धीमी है। जबकि इस समय तक देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून दस्तक दे देता था। लेकिन अब तक सिर्फ 20 फीसदी इलाकों में ही बारिश हो पाई है। पश्चिमी उत्तर भारत की बात करें तो यहां 1 जून के बाद मानसून की बारिश पहुंची थी, लेकिन अब तक 68 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। यानी मानसून समय पर पहुंचा लेकिन इसकी दस्तक जोरदार नहीं रही।


    ये खबर भी पढ़े-Delhi Water Crisis:लोगों का फूटा गुस्सा,छतरपुर जल बोर्ड में तोड़फोड़,जल बोर्ड कर्मचारी भागे ,जलमंत्री ने की भाजपा पर FIR की मांग


    दिल्ली में आज गर्मी का रेड अलर्ट

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली इन दिनों अब तक की सबसे ज्यादा गर्मी झेल रही है। इस बार दिल्ली ने एक महीने से ज़्यादा समय 45 डिग्री के आस-पास ही बिताया है। इतना ही नहीं, 18 जून को दिल्ली की गर्मी के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया गया है। इसके बाद 19 जून को ऑरेंज अलर्ट और 20 जून को येलो अलर्ट है। यानी गर्मी धीरे-धीरे कम हो रही है, लेकिन इसमें एक हफ़्ता लगेगा और इसके बाद मॉनसून दिल्लीवालों की प्यास बुझाएगा और राहत भी देगा। 

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header+AidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728