जनता दल यूनाइटेड दिल्ली प्रदेश के युवा विंग के अध्यक्ष बने दिनेश जायसवाल
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / अंजली कुमारी
नई दिल्ली :-दिल्ली प्रदेश जेडयु की जनसंवाद एवं कार्यालय की उद्धाटन कार्यक्रम दिल्ली के संगम विहार गली नंबर 6 में हुई। इसमें संगठन की सभी शाखाओं के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम दिनेश जायसवाल को दिल्ली विंग के युवा अध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर जनता दल यूनाइटेड दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार , संगठन महा सचिव अशोक कुमार सिंह,उपाध्यक्ष डॉ कमलेश राय ,प्रदेश महासचिव गौरी शंकर राजहंस ,दक्षिणी जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
ये खबर भी पढ़े-भारत के दुसरे प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी जो लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ ली
दिनेश जायसवाल को दिल्ली प्रदेश के युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी की घोषणा से संगम विहार के तमाम जनता में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी संगम विहार के जनता की ओर से दिनेश जायसवाल को बहुत-बहुत बधाई एवं ढेरो शुभकामनाएं दिया गया। दिल्ली प्रदेश के युवा अध्यक्ष चुने जाने पर दिनेश जायसवाल संगम विहार की देवतुल्य जनता के साथ -साथ जनता दल यूनाइटेड दिल्ली प्रदेश के तमाम अभिकारी का आभार प्रकट किया .
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद