Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    सीतामढ़ी जिलाधिकारी नगर निगम द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की

    सीतामढ़ी जिलाधिकारी नगर निगम द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की







    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  पवन साह 

     सीतामढ़ी :- जिलाधिकारी रिची पांडे की अध्यक्षता में आज उनके कार्यालय कक्ष में नगर निगम द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। समीक्षात्मक बैठक में शहर में जल जमाव संबंधित प्राप्त शिकायतों पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी प्रकट की गई एवं नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सभी नालों की सफाई वर्षा पूर्व संपादित कर लेने एवं आवश्यकता अनुसार पंप के द्वारा बारिश के जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।साथ ही विभिन्न वार्डों में निर्मित नालों की उड़ाही ससमय करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि इस संबंध में कार्य को गति देना सुनिश्चित करें ताकि आम लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। 


    ये खबर भी पढ़े-नामांकन रद्द होने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में भड़के सुरेंद्र सिंह कुशवाह, बयां किया दर्द और बताया साजिश में कौन-कौन शामिल


    बैठक में उपस्थित विभिन्न कार्यकारी एजेंसियों को जिलाधिकारी ने हिदायत दी कि कार्य शैली में सुधार लाएं अन्यथा ब्लैक लिस्टेड के लिए तैयार है रहे। उन्होंने कहा कि बरसात के पूर्व हर हाल में सभी नालों की उड़ाही ससमय पूर्ण कर लें। उन्होंने स्पष्ठ कहा कि आगे आने वाले दिनों में इस संबंध में शिकायत प्राप्त होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में नगर निगम क्षेत्र से जल जमाव की समस्या के निदान हेतु स्टॉम वॉटर ड्रेनेज सिस्टम योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।इसके अतिरिक्त हर घर नल का जल योजना,आश्रय स्थल योजना,नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सड़क एवं नाला निर्माण की अद्धतन स्थिति,जल जमाव के निवारण हेतु कार्य योजना इत्यादि की समीक्षा की गई।बैठक में नगर आयुक्त प्रमोद कुमार पांडेय,परियोजना निदेशक बुडको,सिटी मैनेजर ,कार्यपालक अभियंता नगर विकास प्रमंडल ,जिला जन जन संपर्क पदाधिकारी कमल सिंह एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

     वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header+AidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728