Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    उन्नाव: छत पर सो रहे युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर


    उन्नाव: छत पर सो रहे युवक की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या, पुलिस ने दर्ज की FIR







    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  रितेश सिंह


    उन्नाव:- में रात के अंधेरे में घर की छत पर सो रहे युवक की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई है. युवक का खून से लथपथ शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक की पत्नी भी बच्चों के साथ छत पर सो रही थी. वारदात के समय पत्नी का अंजान रहना पत्नी को सवालों के घेरे में डालता है. पुलिस युवक की हत्या को आशनाई से जोड़कर जांच कर रही है. सीओ की मौजूदगी में फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं. मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की धारा में एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है. 


    ये खबर भी पढ़े-हरदोई में 17 वर्षीय किशोर की हत्या: मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार, 4 नाबालिग हिरासत में'


    उन्नाव के मौरावां थाना क्षेत्र के द्रगपालगंज निवासी बेचेलाल (किसान) शुक्रवार की रात पत्नी नेहा और बच्चों के साथ छत पर सो रहा था. रात के अंधेरे में युवक की धारदार हथियार से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई. सुबह होने पर पति का रक्तरंजित शव देखकर पत्नी चीखी तो परिजनों के साथ पड़ोसियों की भीड़ घटनास्थल पर इकट्ठा हो गई. हत्या की सूचना पर सीओ पुरवा सोमेंनेंद्र श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. सीओ ने फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए.



     पुलिस को मृतक की पत्नी पर शक 

    पूरे घटनाक्रम में पुलिस मृतक की पत्नी की गतिविधियों को संदिग्ध मान रही है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है. तो वहीं मृतक के पिता बिंदा प्रसाद की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की धारा में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है. पति की हत्या के दौरान पत्नी को भनक नहीं लगी यह बात किसी के गले नहीं उतर रही है. 



     मोबाइल उगलेगा राज? 

    पुलिस सूत्रों के मुताबिक वारदात के पीछे का कारण आशनाई निकल रही है. पुलिस मृतक और उसकी पत्नी के मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच कर रही है. वहीं दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. मृतक उसकी पत्नी के मोबाइल घटना से संबंधित महत्वपूर्ण राज उगल सकते हैं. एसपी उन्नाव सिद्धार्थ शंकर मीणा ने हत्या के खुलासे में SOG और सर्विलांस टीम को लगाया है. सीओ पुरवा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही

     

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728