महरौली RWA संवाद" कार्यक्रम –जन संवाद और विकास का संकल्प कार्यक्रम में आप प्रत्याशी ने की शिरकत
We News 24 Hindi / दीपक कुमार
नई दिल्ली :- महरौली RWA द्वारा आयोजित "महरौली संवाद" कार्यक्रम 28 जनवरी को सिल्वर ओक रेजिडेंसी 2, वार्ड 8 में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में निगम पार्षद रेखा चौधरी जी का आगमन हुआ, जिन्होंने महिला टीम द्वारा आयोजित कीर्तन एवं भजन संध्या में भाग लिया।
इसके बाद, आम आदमी पार्टी के महरौली विधानसभा से प्रत्याशी महेंद्र चौधरी ने कार्यक्रम में शिरकत की। उनके भव्य स्वागत के पश्चात, महरौली की विभिन्न समस्याओं पर जन संवाद किया गया।
ये भी पढ़े-जायसवाल महासभा के एडवोकेट शैलेन्द्र जयसवाल बने राष्ट्रीय महासचिव
प्रमुख बिंदु:
कार्यक्रम में 42 महिलाओं सहित कुल 148 साथियों एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भाग लिया। आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया गया।
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद