Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    बेगूसराय में स्कॉर्पियो हादसा: शादी से लौटते समय गाड़ी डिवाइडर से टकराई, 4 की मौत, 5 घायल

    बेगूसराय में स्कॉर्पियो हादसा: शादी से लौटते समय गाड़ी डिवाइडर से टकराई, 4 की मौत, 5 घायल



    हाइलाइट्स:


    1. बेगूसराय में स्कॉर्पियो गाड़ी डिवाइडर से टकराई, 4 की मौत और 5 घायल।
    2. हादसा शादी समारोह से लौटते समय हुआ।
    3. मृतकों में दो सगे भाई अंकित और अभिषेक कुमार शामिल।
    4. ड्राइवर की लापरवाही और नींद आने को हादसे का कारण बताया गया।
    5. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।








    We News 24 Hindi /  ललित भगत 



    बिहार :- के बेगूसराय में रविवार तड़के एक शादी समारोह से लौटते समय एक स्कॉर्पियो गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


    बेगूसराय के एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पहाड़चक निवासी चंदन महतो के बेटे अभिषेक कुमार की शादी थी। बारात साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के न्यू जाफर नगर गई थी। बारात वापस आने के क्रम में हादसा हुआ।



    ये भी पढ़े- बसों पर खालिस्तान लिखने के बाद ,हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम ने पंजाब के लिए 20 रूटों पर बस सेवा बंद




    एसडीपीओ के अनुसार, अभिषेक की बारात में पहाड़चक के रहने वाले अंकित कुमार, अभिषेक, सौरभ, कृष्ण कुमार, अंशु कुमार, गोलू कुमार, सुजीत कुमार, निरंजन कुमार और सत्यम कुमार भी गए थे। शादी समारोह में शामिल होकर वे स्कॉर्पियो गाड़ी से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में स्कॉर्पियो चालक की लापरवाही और तेज गति के कारण गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई।



    ये भी पढ़े-यातायात विभाग ने बाइक सवारों के चालान के लिए नया नियम जारी किया, मोबाइल फोटो से चालान नहीं काटा जाएगा



    हादसे में 4 लोगों की मौत:

    सुबोध कुमार ने बताया कि गाड़ी के डिवाइडर से टकराने की वजह से 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 5 अन्य लोग घायल हो गए। मरने वालों में मनोज कुमार सिन्हा के दो बेटे अंकित कुमार और अभिषेक कुमार, रुदल पासवान का बेटा सौरभ कुमार और जगदीश पंडित का बेटा कृष्ण कुमार शामिल हैं। अंकित और अभिषेक दोनों सगे भाई थे। घायलों में सत्यम कुमार, निरंजन कुमार, अंशु कुमार, गोलू कुमार और सुजीत कुमार शामिल हैं।



    ये भी पढ़े-तलाक के बाद महिलाओं के संपत्ति अधिकार: क्या पति की सभी संपत्ति पर हक जमा सकती हैं महिलाएं?


    ड्राइवर को नींद आने से हुआ हादसा:

    एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि एक घायल युवक ने पूछताछ के दौरान बताया कि वे रात 2 बजे बारात से वापस घर के लिए निकले थे। ड्राइवर को नींद आ गई होगी, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। यह दुर्घटना सुबह 3 बजकर 50 मिनट के आसपास हुई।




    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728