Header Ads

ad728
  • Breaking News

    पाकिस्तान में सुरक्षा संकट गहराया: 48 घंटे में 57 हमले, 16 मौतें, 46 घायल; TTP और BLA का आतंक जारी

    पाकिस्तान में सुरक्षा संकट गहराया: 48 घंटे में 57 हमले, 16 मौतें, 46 घायल; TTP और BLA का आतंक जारी



    हाइलाइट्स:


    1. पिछले 48 घंटों में पाकिस्तान भर में 57 हमले हुए, जिनमें 16 लोगों की मौत और 46 घायल हुए।
    2. तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने अधिकांश हमलों की जिम्मेदारी ली।
    3. क्वेटा से ताफ्तान जा रहे सेना के काफिले पर हमले में 7 सैनिकों की मौत, 21 घायल; BLA ने 90 सैनिकों के मारे जाने का दावा किया।
    4. अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर गरिगल बॉर्डर पोस्ट पर हमले में 9 जवान घायल।
    5. 14 मार्च को BLA द्वारा ट्रेन हाइजैकिंग, जिसमें 31 लोगों की मौत, जिनमें 18 सैनिक शामिल।
    6. आतंकी हमलों से पाकिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था और अर्थव्यवस्था पर गंभीर प्रभाव।





    We News 24 Hindi / अंजली कुमारी 


    सम्पूर्ण समाचार:

    पाकिस्तान :- में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। विद्रोहियों के लगातार हमलों ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, पिछले 48 घंटों में देशभर में 57 हमले हुए हैं, जिसमें बलूचिस्तान में हुआ ट्रेन हाइजैक शामिल नहीं है। इनमें से अधिकांश हमले तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) द्वारा अंजाम दिए गए हैं।


    स्नाइपर शॉट, ग्रेनेड अटैक और IED ब्लास्ट के जरिए विद्रोहियों ने पाकिस्तान को हिला कर रख दिया है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, इन हमलों में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 46 लोग घायल हुए हैं। वहीं, BLA के दावे के अनुसार, यह संख्या 100 से अधिक बताई जा रही है।



    ये भी पढ़े-15 साल से अधिक पुराने वाहनों को घर पर रखना अब गैरकानूनी, 1 अप्रेल से नए नियम लागू



    पाकिस्तान के क्वेटा से ताफ्तान जा रहे सेना के काफिले पर रविवार को विद्रोहियों ने हमला कर दिया। इस हमले में सात सैनिकों की मौत हो गई, जबकि 21 अन्य घायल हुए हैं। हालांकि, बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया है कि इस हमले में 90 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं। BLA ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए इसे अपनी कार्रवाई बताया। यह हमला क्वेटा से 150 किलोमीटर दूर नोशकी में हुआ। घटना के बाद पाकिस्तानी सेना ने इलाके में हेलिकॉप्टर और ड्रोन तैनात कर दिए हैं।



    सेना के काफिले पर हुए आतंकी हमले के बाद एक और आतंकवादी हमला सामने आया है। यह हमला अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर स्थित गरिगल बॉर्डर पोस्ट पर हुआ। जानकारी के मुताबिक, इस हमले में फ्रंटियर कॉर्प्स बाजौर स्काउट्स के 9 जवान घायल हो गए हैं।



    ये भी पढ़े-पाकिस्तान में बॉलीवुड गानों और डांस पर लगा बैन, सरकार ने जारी किया सर्कुलर


    गौरतलब है कि इससे पहले, 14 मार्च को BLA ने एक ट्रेन को हाइजैक कर लिया था। घंटों तक पाकिस्तानी सेना और बलूच विद्रोहियों के बीच भारी गोलीबारी हुई। इस हमले को लेकर पाकिस्तान और बलूच विद्रोहियों की ओर से अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। पाकिस्तानी सेना के मुताबिक, इस हमले में 31 लोगों की मौत हुई, जिनमें 18 सैनिक शामिल थे। पाकिस्तान में लगातार हो रहे इन आतंकी हमलों के कारण देश को आर्थिक स्तर पर भी गंभीर नुकसान झेलना पड़ रहा है। 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728