Header Ads

ad728
  • Breaking News

    सीतामढ़ी में मनमाने होल्डिंग टैक्स पर उठी आवाज़, मंत्री जिबेश कुमार ने दिया समाधान का भरोसा

     

    सीतामढ़ी में मनमाने होल्डिंग टैक्स पर उठी आवाज़, मंत्री जिबेश कुमार ने दिया समाधान का भरोसा

    .com/img/a/

    📢 We News 24 / वी न्यूज 24 

    📲 वी न्यूज 24 को फॉलो करें और हर खबर से रहें अपडेट!

    👉 ताज़ा खबरें, ग्राउंड रिपोर्टिंग, और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जुड़ें हमारे साथ।

    .com/img/a/.com/img/a/.com/img/a/.com/img/a/.com/img/a/

    🗓️ प्रकाशन तिथि: 10 मई 2025

    ✍️रिपोर्टिंग :सीतामढ़ी संवाददाता ,पवन साह 

    सीतामढ़ी:- नगर निगम द्वारा वसूले जा रहे अत्यधिक प्रॉपर्टी होल्डिंग टैक्स को लेकर अब जनता की नाराजगी सामने आने लगी है। इस मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व ज़िला उपाध्यक्ष विशाल कुमार ने बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री जिबेश कुमार को ज्ञापन सौंपा है।

    ज्ञापन सौंपते हुए विशाल कुमार ने कहा कि सीतामढ़ी नगर निगम के सभी वार्डों में मनमाने ढंग से महंगा टैक्स वसूला जा रहा है, जो सरकार के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति और मेयर ने जानबूझकर सीतामढ़ी के नागरिकों पर टैक्स का बोझ बढ़ा दिया है।



    ये भी पढ़े-भारत-पाकिस्तान के बीच हुआ युद्ध विराम (सीज फायर ,जाने क्या होता है सीज फायर युद्ध विराम



    विशाल कुमार ने बताया कि सीतामढ़ी में वसूला जा रहा होल्डिंग टैक्स न केवल बेतिया, कटिहार, मुजफ्फरपुर, बल्कि राजधानी पटना से भी अधिक है। जबकि इन सभी नगर निगमों में नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता और बजट सीतामढ़ी की तुलना में बेहतर है।


    मंत्री ने दिया समाधान का आश्वासन

    मंत्री जिबेश कुमार ने विशाल कुमार की बातों को गंभीरता से सुना और जनता की इस समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही पूरे बिहार में यूनिफार्म प्रॉपर्टी टैक्स सिस्टम लागू करेगी, ताकि हर नगर निगम में टैक्स की दर समान हो।

    "हमारा उद्देश्य है कि हर नागरिक पर टैक्स का बोझ समान हो, और कोई क्षेत्र अन्याय का शिकार न बने। सीतामढ़ी के टैक्स में कटौती की सिफारिशों को हम प्राथमिकता से लागू करेंगे,"जिबेश कुमार, नगर विकास मंत्री



    ये भी पढ़े-इस समय की बड़ी खबर ,भारत-पाक सीजफायर पर सहमति, 12 मई को DGMO बैठक आतंकवाद पर भारत ने रखी सख्त शर्त



    स्थानीय जनता में जागरूकता और उम्मीद

    सीतामढ़ी में होल्डिंग टैक्स को लेकर लगातार आक्रोश देखने को मिल रहा है। अब जब यह मामला मंत्री स्तर तक पहुंच चुका है, तो जनता को उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें राहत मिलेगी।

    विशाल कुमार ने मंत्री जी को धन्यवाद देते हुए कहा कि वह जनता की समस्याओं को आगे भी इसी तरह मंचों पर उठाते रहेंगे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728