Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    सेवानिवृत्त हुए लिपिक विश्वनाथ प्रसाद, विदाई समारोह में उमड़ा भावनाओं का सैलाब

     

    सेवानिवृत्त हुए लिपिक विश्वनाथ प्रसाद, विदाई समारोह में उमड़ा भावनाओं का सैलाब



    सीतामढ़ी/बथनाहा।श्री योगीनाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय, योगीबाना बाजार में आज दिनांक 31 मई 2025 को एक भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय में पदस्थापित लिपिक श्री विश्वनाथ प्रसाद अपने सेवाकाल की अंतिम पड़ाव पर पहुँचते हुए अपराह्न 12:30 बजे विधिवत सेवानिवृत्त हुए। विदाई के इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार भावुक नजर आया।


    श्री विश्वनाथ प्रसाद ने दिनांक 06 अक्टूबर 1988 को शिक्षा विभाग में लिपिक के रूप में अपने सेवा जीवन की शुरुआत की थी। वर्ष 2016 में उनका तबादला श्री योगीनाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुआ, जहाँ उन्होंने अनुशासन, निष्ठा और कार्यकुशलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया।



    ये भी पढ़े-दिल्ली में कोरोना की वापसी: 24 घंटे में 56 नए केस, बुज़ुर्ग महिला की मौत से दहशत



    खास बात यह रही कि श्री विश्वनाथ प्रसाद न केवल इस विद्यालय में सेवारत रहे, बल्कि उन्होंने यहीं से अपनी स्कूली शिक्षा भी प्राप्त की थी। इतना ही नहीं, उनके पिता जी भी इसी विद्यालय की स्थापना काल में एक शिक्षक के रूप में जुड़े थे — जिससे यह विद्यालय उनके लिए केवल कार्यस्थल नहीं बल्कि एक भावनात्मक विरासत का स्थान रहा।


    विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती बेबी कुमारी ने उन्हें धार्मिक पुस्तिका भेंट कर सम्मानित किया और कहा कि, "विश्वनाथ जी का योगदान विद्यालय की आधारशिला के समान रहा है। उनका शांत स्वभाव और कर्मनिष्ठा अनुकरणीय है।"


    वरिष्ठ शिक्षक परमहंस कुमार ने भावुक होते हुए कहा कि, "विश्वनाथ जी मेरे लिए भाई जैसे रहे। उन्होंने जिस जिम्मेदारी से कार्य किया, वह आज के दौर में दुर्लभ है।"

    वहीं वरिष्ठ शिक्षक अजय कुमार ने कार्यक्रम का संयोजन और समापन करते हुए उनके व्यक्तित्व और सेवा भावना की सराहना की।


    ये भी पढ़े-"सीतामढ़ी के मेहसौल रेलवे ट्रैक पर युवक का संदिग्ध शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका"


    इस मौके पर उपस्थित सभी शिक्षकों और कर्मियों ने अपने-अपने विचार साझा किए और श्री विश्वनाथ प्रसाद को स्वस्थ, सुखद और सक्रिय सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएँ दीं।

    व्यायाम शिक्षक श्री रामबली प्रसाद ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि, "विश्वनाथ जी जैसे कर्मठ और अनुभवी व्यक्तित्व की छवि विद्यालय में हमेशा प्रेरणा स्वरूप बनी रहेगी।"

    यह विदाई समारोह सभी के लिए यादगार बन गया, जिसमें समर्पण, सेवा और सम्मान की मिसाल बनी — श्री विश्वनाथ प्रसाद जी की कर्मगाथा 


    📲  वी न्यूज 24 को फॉलो करें और हर खबर से रहें अपडेट!

    👉 ताज़ा खबरें, ग्राउंड रिपोर्टिंग, और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जुड़ें हमारे साथ।

    🆆🅴🅽🅴🆆🆂 24 डिजिटल डेस्क

    ✒️ रिपोर्टिंग: पवन साह ,सीतामढ़ी 

     WeNews24 | Update :31 May 2025

    .com/img/a/ .com/img/a/ .com/img/a/ .com/img/a/ .com/img/a/

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728