Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    गंगा स्नान के दौरान मनेर में चार युवक डूबे, दो को बचाया गया – दो लापता, सभी होमगार्ड की तैयारी में जुटे थे

     

    गंगा स्नान के दौरान मनेर में चार युवक डूबे, दो को बचाया गया – दो लापता, सभी होमगार्ड की तैयारी में जुटे थे

    ✒️ रिपोर्टिंग: कलीम 

    पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र में गंगा नदी में स्नान करते समय चार युवक डूब गए। घटना गौरैया स्थान घाट की है जहाँ प्रतिदिन की तरह करीब दो दर्जन युवा होमगार्ड और बिहार पुलिस की फिजिकल तैयारी के लिए दौड़ लगाते हैं। शनिवार दोपहर गर्मी से राहत पाने के लिए चार युवक नदी में उतरे, लेकिन अचानक सबकुछ बदल गया।


    चार में से दो युवकों को बचा लिया गया, लेकिन दो युवक गंगा की तेज़ धार में लापता हो गए।

    🧍‍♂️ डूबे युवकों के नाम:

    1. रौशन कुमार (21 वर्ष) – पिता राजू राय, निवासी नागा टोला, गोरैयास्थान
    2. विकास कुमार (20 वर्ष) – पिता माधो राय, निवासी नीलकंठ टोला, गोरैयास्थान

    🛟 बचाए गए युवक:

    1. दीपू कुमार
    2. प्रिंस कुमार



    ये भी पढ़े-सेवानिवृत्त हुए लिपिक विश्वनाथ प्रसाद, विदाई समारोह में उमड़ा भावनाओं का सैलाब



    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रौशन पहले डूबने लगा, जिसे बचाने के प्रयास में तीन और युवक पानी में उतर गए। देखते ही देखते सभी डूबने लगे। आसपास मौजूद प्रतियोगी छात्रों ने तेजी दिखाते हुए दीपू और प्रिंस को बचा लिया। लेकिन रौशन और विकास नदी में समा गए।


    😢 लापता युवकों के घरों में मचा कोहराम

    घटना के बाद से दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। सैकड़ों की संख्या में लोग घाट किनारे जमा हो गए। समाजसेवियों धर्म भाई यादव, उमेश यादव और कामख्या सिंह भी मौके पर पहुंचे।

    🚨 प्रशासन की प्रतिक्रिया:

    1. घटना की सूचना अंचलाधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी को दे दी गई है।
    2. प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि रविवार सुबह SDRF की टीम गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाएगी।

    📲  वी न्यूज 24 को फॉलो करें और हर खबर से रहें अपडेट!

    👉 ताज़ा खबरें, ग्राउंड रिपोर्टिंग, और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जुड़ें हमारे साथ।

    🆆🅴🅽🅴🆆🆂 24 डिजिटल डेस्क

     

     WeNews24 | Update :31 May 2025

    .com/img/a/ .com/img/a/ .com/img/a/ .com/img/a/ .com/img/a/

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728