Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    ईरान-इजरायल तनाव चरम पर: इजरायल ने दुनियाभर में बंद किए अपने दूतावास, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    ईरान-इजरायल तनाव चरम पर: इजरायल ने दुनियाभर में बंद किए अपने दूतावास, सुरक्षा के कड़े इंतजाम



    तेल अवीव, 13 जून 2025: मध्य-पूर्व में एक बार फिर हालात विस्फोटक हो गए हैं। इजरायल और ईरान के बीच गहराते सैन्य तनाव के चलते इजरायल ने एक बड़ा फैसला लेते हुए दुनियाभर में स्थित अपने सभी दूतावासों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। इस कदम ने वैश्विक समुदाय में चिंता बढ़ा दी है, खासकर यहूदी समुदायों की सुरक्षा को लेकर।


    इजरायल ने किया था हमला, ईरान ने दिया पलटवार

    शुक्रवार सुबह इजरायली वायुसेना ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला किया। इजरायल का दावा है कि यह हमला ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने से रोकने के लिए किया गया। इस हमले में ईरान के कई टॉप कमांडर और परमाणु वैज्ञानिक मारे गए हैं।



    ये भी पढ़े-गुजरात विमान हादसा: 265 लोगो की मौत, देश में शोक की लहर – बचाव कार्य जारी


    इस हमले के जवाब में ईरान ने भी ड्रोन अटैक किया, हालांकि इजरायली सेना ने दावा किया है कि कोई भी ड्रोन उनकी सीमा में दाखिल नहीं हो सका और सभी को हवा में ही नष्ट कर दिया गया।


    इजरायल ने जारी की चेतावनी

    इजरायल के विदेश मंत्रालय ने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा है:


    यहूदी प्रतीकों या इजरायली झंडों को सार्वजनिक रूप से न दिखाएं।


    किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों से संपर्क करें।


    काउंसलर सेवाएं अगले आदेश तक बंद रहेंगी।


    यह एडवाइजरी दुनियाभर के यहूदी समुदाय के लिए भी जारी की गई है।



    ये भी पढ़े-✈️ एयर इंडिया विमान हादसा: अहमदाबाद टेकऑफ के तुरंत बाद हादसा, 242 यात्रियों में मची अफरा-तफरी




    यूरोप में बढ़ाई गई सुरक्षा

    जर्मनी, स्वीडन, फ्रांस जैसे देशों में इजरायली और यहूदी स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने सभी प्रमुख यहूदी स्थलों पर कड़ी निगरानी रखने के आदेश दिए हैं। स्टॉकहोम के ग्रेट सिनेगॉग के बाहर पुलिस वैन तैनात कर दी गई हैं, और सुरक्षा घेरा मजबूत किया गया है।


    दूतावास कब तक बंद रहेंगे, नहीं दी गई जानकारी

    एक इजरायली अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया कि यह फैसला एहतियातन लिया गया है। हालांकि यह नहीं बताया गया कि दूतावास कितने समय तक बंद रहेंगे। कूटनीतिक मिशनों और नागरिक सेवाओं पर इसका व्यापक असर पड़ा है।



    ईरान और इजरायल के बीच बढ़ती सैन्य टकराव की स्थिति ने वैश्विक सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस तनाव का असर सिर्फ मध्य-पूर्व तक सीमित नहीं, बल्कि दुनियाभर में महसूस किया जा रहा है। आने वाले दिन बेहद संवेदनशील और निर्णायक साबित हो सकते हैं।


    📲  वी न्यूज 24 को फॉलो करें और हर खबर से रहें अपडेट!

    👉 ताज़ा खबरें, ग्राउंड रिपोर्टिंग, और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जुड़ें हमारे साथ।

    🆆🅴🅽🅴🆆🆂 24 डिजिटल डेस्क

    .com/img/a/ .com/img/a/ .com/img/a/ .com/img/a/ .com/img/a/

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728