Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    इजराइल-ईरान युद्ध का खतरा: क्या तीसरे विश्व युद्ध की दस्तक दे चुका है ऑपरेशन 'Rising Lion'?

    इजराइल-ईरान युद्ध का खतरा: क्या तीसरे विश्व युद्ध की दस्तक दे चुका है ऑपरेशन 'Rising Lion'?


    डिजिटल डेस्क :वी न्यूज 24 


    14 जून 2025 | तेल अवीव – तेहरान: मध्य-पूर्व एक बार फिर युद्ध की दहलीज पर खड़ा है। इजराइल के ‘ऑपरेशन राइजिंग लॉयन’ के तहत शुक्रवार को ईरान पर किए गए भीषण हवाई हमलों ने पूरे विश्व को चौंका दिया है। 200 से अधिक इजरायली विमानों ने ईरान के 100 ठिकानों पर 330 बम गिराए हैं। इनमें से कई परमाणु कार्यक्रम से जुड़ी जगहें थीं। इसके बाद ईरान ने तुरंत पलटवार करते हुए 100 ड्रोन इजराइल की ओर रवाना कर दिए।


    क्या यह तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत है?

    इस घटनाक्रम ने तीसरे विश्व युद्ध की आशंका को हवा दे दी है। अरब देश दो खेमों में बंट गए हैं – एक तरफ अमेरिका समर्थक इजराइल, सऊदी अरब, जॉर्डन और UAE, और दूसरी ओर ईरान समर्थक सीरिया, इराक, लेबनान और यमन के प्रॉक्सी ग्रुप। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई ने खुलेआम कहा है कि "इजराइल को इसकी भयंकर सजा मिलेगी।"



    ये भी पढ़े-ईरान-इजरायल तनाव चरम पर: इजरायल ने दुनियाभर में बंद किए अपने दूतावास, सुरक्षा के कड़े इंतजाम



    इजराइल के हमलों से ईरान को बड़ा झटका

    इजराइल का दावा है कि इन हमलों में:

    ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को भारी नुकसान पहुंचा है।

    शीर्ष सैन्य कमांडर मारे गए हैं।

    नतांज, अराक, इस्फहान और तेहरान में प्रमुख ठिकाने तबाह हुए हैं।


    इन हमलों के लिए इजराइली विमानों ने जॉर्डन, सीरिया और इराक के एयरस्पेस का इस्तेमाल किया। जॉर्डन की संलिप्तता इस टकराव को और गंभीर बना सकती है।


    अमेरिका की भूमिका और वैश्विक प्रतिक्रियाएं

    अमेरिका ने अपने राजनयिकों को शेल्टर में रहने की हिदायत दी है। पूरे इजराइल में एयर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है और अतिरिक्त एयर डिफेंस सिस्टम तैनात कर दिए गए हैं। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को एक गुप्त स्थान पर भेजा गया है।


    ये भी पढ़े-गुजरात विमान हादसा: 265 लोगो की मौत, देश में शोक की लहर – बचाव कार्य जारी


    ईरान की संभावित रणनीति

    ईरान के अगले कदम बेहद खतरनाक हो सकते हैं:

    डिमोना परमाणु संयंत्र (नेगेव रेगिस्तान) पर मिसाइल हमला

    तेल अवीव में उच्चस्तरीय नेताओं के ठिकानों पर हमले

    इजराइल के एयरबेस और मिसाइल बेस को टारगेट करना


    ईरान की अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी की तस्वीरें भी जारी हुई हैं, जिससे उसकी तैयारियों की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।


    अरब में युद्ध का बिगुल बज चुका है

    अब यह लड़ाई केवल इजराइल और ईरान की नहीं रही। यह एक क्षेत्रीय युद्ध में बदल रही है, जिसमें अरब के कई देश अपनी स्थिति स्पष्ट कर चुके हैं। अमेरिकी समर्थन प्राप्त गुट और ईरानी समर्थक प्रॉक्सी संगठनों के बीच टकराव अब एक बड़े सैन्य संघर्ष की ओर बढ़ रहा है।



    अगर स्थिति पर जल्द काबू नहीं पाया गया तो यह संघर्ष वैश्विक युद्ध का रूप ले सकता है। ईरान और इजराइल की यह जंग सिर्फ दो देशों के बीच नहीं रह जाएगी — यह पूरे मध्य-पूर्व को आग की लपटों में घेर सकती है, जिसकी चिंगारी तीसरे विश्व युद्ध तक फैल सकती है।

    📲  वी न्यूज 24 को फॉलो करें और हर खबर से रहें अपडेट!

    👉 ताज़ा खबरें, ग्राउंड रिपोर्टिंग, और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जुड़ें हमारे साथ।

    🆆🅴🅽🅴🆆🆂 24 डिजिटल डेस्क

    .com/img/a/ .com/img/a/ .com/img/a/ .com/img/a/ .com/img/a/




    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728