Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानों में बढ़ी सिहरन, पढ़ें यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

    पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानों में बढ़ी सिहरन, पढ़ें यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम



    📝We News 24 :डिजिटल डेस्क »वी न्यूज 24, पटना, 02:00 PM IST

    रिपोर्टर अंजली कुमारी  (11अक्टूबर 2025)


    फटाफट पढ़े- उत्तर भारत से मानसून की विदाई के साथ ही सर्दियों ने दस्तक दे दी है, जबकि पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के कई हिस्सों में अभी भी बारिश जारी है, और कुछ राज्यों (जैसे गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार) से मानसून अगले कुछ दिनों में विदा लेगा। दिल्ली में मौसम साफ रहेगा। वहीं यूपी में गर्मी के बाद बारिश की संभावना है।


    जम्मू कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी से बढ़ी ठंड।

    यूपी-बिहार में तेज धूप से बढ़ेदगी गर्मी और उमस।

    दक्षिण भारत के कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट।




     नई दिल्ली। उत्तर भारत में मानसून के विदा होते ही उत्तर भारत में सर्दियों ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। कई राज्यों को बारिश से राहत मिल गई है। वहीं, सुबह और शाम को हल्की सिहरन के साथ दिन में तेज धूप देखने को मिल रही है। हालांकि, दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश का कहर अभी तक जारी है।


    मौसम विभाग के अनुसार, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, झारखंड, सिक्किम, ओडिशा और तंलगाना बिहार के कुछ हिस्सों में अभी तक मानसून एक्टिव है। यह अगले 3-4 दिन में इन हिस्सों से विदा ले सकता है। वहीं, कर्नाटक, पुडुचेरी और तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।



    ये भी पढ़े-पटना के सोन नदी घाट पर पुलिस-अपराधी मुठभेड़: तीन अपराधियों को हथियारों के साथ दबोचा, रंगदारी वसूली का राज खुला



    पहाड़ी राज्यों में बढ़ी ठंड

    मानसून में बारिश का कहर झेलने के बाद पहाड़ी राज्यों में अब बर्फबारी शुरू हो गई है। जम्मू कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में बर्फ पड़ी है। खासकर केदारनाथ में पिछले दिनों से बारिश और बर्फ का सिलसिला जारी है। इससे पहाड़ी राज्यों में ठंड ने अचानक दस्तक दे दी है और तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है।




    दिल्ली पर होगा असर

    IMD के ताजा अपडेट के अनुसार, दिल्ली एनसीआर में 13 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर दिल्ली समेत आसपास के इलाकों पर भी पड़ रहा है। दिल्ली एनसीआर में तापमान भी 18-33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।


    ये भी पढ़े-छत्तरपुर की प्यासी पुकार: जल बोर्ड और बीजेपी विधायक पर नारेबाजी, अवैध निर्माणों से सूखे नल – 'टेंकर माफिया की साठगांठ' का गंभीर आरोप!


    यूपी में मौसम का हाल

    उत्तर प्रदेश में भी आज और कल भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। दिन में तेज धूप के कारण तापमान तेजी से बढ़ेगा। हालांकि, 13 अक्तूबर से सूबे में मौसम करवट ले सकता है। पश्चिमी और पूर्वी हवाओं के कारण कई इलाकों में हल्की बारिश के साथ तेज हवा चलने के आसार हैं।


    बिहार से विदा लेगा मानसून

    बिहार के कुछ हिस्सों में मानसून अभी भी एक्टिव है। अगले 2-3 दिन में मानसून बिहार से पूरी तरह विदा ले लेगा। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में सुबह-शाम हल्की ठंड के साथ दिन में तेज धूप देखने को मिल सकती है। इस दौरान तापमान 20-22 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।




    कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

    मौसम विभाग ने दक्षिण भारत समेत उत्तर पूर्वी भारत में भी तेज बारिश की संभावना जताई है। अगले 24 घंटे में असम, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा, नागालैंड, मिजोरम, सिक्किम, पश्चिम बंगाल के अलावा कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल में हल्की से माध्यम बारिश होने की संभावना है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728