दो इंच जमीन केलिए भाई बना हैवान, पेट्रोल छिड़ककर घर में जिन्दा जलाया पति पत्नी और बच्चे को
We News 24 : डिजिटल डेस्क »✍️ रिपोर्ट: पंकज कुमार
📍 बोधगया / गया | वी न्यूज
📰 पूरा समाचार:
बिहार के बोधगया थाना क्षेत्र के अम्मा गांव में जमीन के मामूली से विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। यहां सिर्फ दो इंच जमीन के झगड़े में एक भाई ने अपने ही सगे भाई के घर में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इस दिल दहला देने वाली घटना में नीलू कुमारी, उनके पति राणा कुलेश्वर और उनका बच्चा बुरी तरह झुलस गए।
घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया और तीनों घायलों को आनन-फानन में मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
👉इसे भी पढ़े-उन्नाव में 11 साल के बच्चे की गला दबाकर हत्या, सरसों के खेत में मिला शव, गांव में तनाव
पीड़ित परिवार के लोगों ने बताया कि आरोपी और उनके बीच काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में आरोपी ने देर रात घर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने जले हुए घर का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की है।
👉इसे भी पढ़े-दो हाई स्पीड ट्रेन आपस में टकराई : 21 की मौत, 73 घायल
बोधगया थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। लोग हैरान हैं कि जमीन के छोटे से टुकड़े के लिए कोई अपने ही खून का दुश्मन कैसे बन सकता है।
धन्यवाद! हमें खुशी है कि आपने वी न्यूज 24 की खबरें पढ़ीं।
आपके विचार हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं! अगर आपको हमारी रिपोर्टिंग पसंद आई, या कोई सुझाव हो, तो नीचे कमेंट जरूर करें — आपकी राय हमें और बेहतर बनाने में मदद करेगी।
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद