Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    उन्नाव में 11 साल के बच्चे की गला दबाकर हत्या, सरसों के खेत में मिला शव, गांव में तनाव

    उन्नाव में 11 साल के बच्चे की गला दबाकर हत्या, सरसों के खेत में मिला शव, गांव में तनाव


    We News 24 : डिजिटल डेस्क »✍️ रिपोर्ट: अरविंद शुक्ला

    📍 उन्नाव | वी न्यूज 24


    📰 पूरा समाचार:

    उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले के बिहार थाना क्षेत्र में एक 11 वर्षीय बालक की गला दबाकर हत्या कर दी गई और उसका शव सरसों के खेत में फेंक दिया गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

    जानकारी के मुताबिक, बालक रविवार शाम से लापता था। परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश कर रहे थे। देर रात गांव के बाहर एक सरसों के खेत में उसका शव पड़ा होने की सूचना मिली। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



    दो हाई स्पीड ट्रेन आपस में टकराई : 21 की मौत, 73 घायल


    पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि बच्चे की गला दबाकर हत्या की गई है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि पहले बच्चे के साथ कुकर्म किया गया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई।

    घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी आधिकारिक तौर पर पूरे मामले का खुलासा नहीं किया गया है।


    👉इसे भी पढ़े-बीमा की रकम के लिए दोस्त बना कातिल! पटना में दोस्त की हत्या की साजिश का खुलासा, महिला समेत दो गिरफ्तार


    घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश है। तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि कोई अप्रिय स्थिति न बने।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और दोषी को जल्द पकड़ने का भरोसा दिलाया गया है।

    इस घटना ने एक बार फिर इलाके की कानून-व्यवस्था और बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 


    धन्यवाद! हमें खुशी है कि आपने वी न्यूज 24 की खबरें पढ़ीं।

    आपके विचार हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं! अगर आपको हमारी रिपोर्टिंग पसंद आई, या कोई सुझाव हो, तो नीचे कमेंट जरूर करें — आपकी राय हमें और बेहतर बनाने में मदद करेगी।

    आप भी बन सकते हैं हमारे कम्युनिटी रिपोर्टर:
    अगर आपके आस-पास कोई ऐसी खबर, शिकायत या जनहित से जुड़ा मुद्दा है जिस पर सबकी नजर जानी चाहिए, तो हमें तुरंत व्हाट्सएप करें: 9599389900।
    हम उसे जांचेंगे और सबसे पहले, बेबाक अंदाज में आप तक पहुंचाएंगे।

    वी न्यूज 24 – सच्ची खबरें, बिना डर के। फॉलो करते रहें और जुड़े रहें 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728