फरीदाबाद की जेल में सनसनी: राम मंदिर पर हमले की साजिश रचने वाला आतंकी अब्दुल रहमान की हत्या
📢 We News 24 Digital News / वी न्यूज 24 डिजिटल
✍️रिपोर्ट:संजीव कुमार यादव
हरियाणा के फरीदाबाद जिले की नीमका जेल में एक बड़ा हादसा सामने आया है। राम मंदिर अयोध्या को निशाना बनाने की साजिश में शामिल संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान की जेल के अंदर ही हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह वारदात रविवार रात को अन्य बंदियों के साथ हुए विवाद के दौरान हुई, जिसमें एक कैदी ने अब्दुल रहमान पर नुकीले हथियार से हमला किया।
अब्दुल रहमान को मार्च 2025 में गुजरात एटीएस और हरियाणा की पलवल एसटीएफ की संयुक्त टीम ने फरीदाबाद के पास से गिरफ्तार किया था। उस समय उसके पास से दो हैंड ग्रेनेड और डेढ़ लाख रुपये नकद बरामद हुए थे। पूछताछ में उसने खुलासा किया था कि उसे अयोध्या के प्रसिद्ध राम मंदिर पर हमला करने के लिए कुछ लोग संपर्क में थे।
जांच एजेंसियों को उसने बताया कि मिशन पूरा होने के बाद उसे और पैसे दिए जाने थे। अब्दुल रहमान ने यह भी स्वीकार किया कि उसे दो किश्तों में नकदी दी गई थी, जो अयोध्या के आसपास ही दी गई थी। हालांकि, हैंडलर का नाम और उसकी पूरी पहचान वह बता नहीं पाया था। वह टेलीग्राम ऐप के जरिए अपने हैंडलर से नियमित संपर्क में रहता था।
एसटीएफ और अन्य जांच एजेंसियों ने उसकी गिरफ्तारी के बाद काफी कोशिश की, लेकिन अब तक उसके हैंडलर तक नहीं पहुंच पाई हैं। अब जेल में उसकी हत्या ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी कैदी की पहचान अरुण चौधरी के रूप में की है और मामले की जांच तेज कर दी है।
यह घटना सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चिंता का विषय बन गई है, क्योंकि जेल के अंदर इतने संवेदनशील मामले में शामिल व्यक्ति की हत्या कैसे हुई, इसकी गहन जांच की जा रही है।
(वी न्यूज 24 – सच्चाई आप तक, हर खबर पर नजर)
धन्यवाद! हमें खुशी है कि आपने वी न्यूज 24 की खबरें पढ़ीं।
आपके विचार हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं! अगर आपको हमारी रिपोर्टिंग पसंद आई, या कोई सुझाव हो, तो नीचे कमेंट जरूर करें — आपकी राय हमें और बेहतर बनाने में मदद करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद