Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    🗳️ सिमडेगा कॉलेज में मतगणना तैयारियों का निरीक्षण, स्ट्रांग रूम सुरक्षा पर विशेष जोर

    सिमडेगा कॉलेज में मतगणना तैयारियों का निरीक्षण, स्ट्रांग रूम सुरक्षा पर विशेष जोर


    📢 We News 24 Digital News / वी न्यूज 24 डिजिटल

    ✍️रिपोर्ट: पत्रकार , दीपक कुमार

    📍 बिहटा , बिहार  | मंगलवार, 24 फरवरी 2026

    ad728

    सिमडेगा: नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मतगणना की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सिमडेगा कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम और प्रस्तावित मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


    निरीक्षण के दौरान स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश-नियंत्रण व्यवस्था और सुरक्षा रजिस्टर के नियमित संधारण को प्राथमिकता दी जाए, ताकि मतपेटियों की सुरक्षा में कोई चूक न हो।




    प्रशासन ने यह भी निर्देश दिया कि किसी भी तकनीकी समस्या से निपटने के लिए सीसीटीवी टेक्निशियन को तीन पालियों में तैनात रखा जाए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मतगणना प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराई जाएगी।


    इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे, उप निर्वाचन पदाधिकारी पवन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए सरोज तिर्की, प्रखंड विकास पदाधिकारी समीर रेनियर खालखो, सभी निर्वाची पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728