Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    🚨 बिहटा में अवैध बालू खनन पर बड़ी कार्रवाई, छापेमारी टीम पर हमला — गृहरक्षक घायल

    🚨 बिहटा में अवैध बालू खनन पर बड़ी कार्रवाई, छापेमारी टीम पर हमला — गृहरक्षक घायल


    📢 We News 24 Digital News / वी न्यूज 24 डिजिटल

    ✍️रिपोर्ट: पत्रकार , कलीम

    📍 बिहटा , बिहार  | रविवार, 22 फरवरी 2026

    ad728


    बिहटा (पटना): बिहटा प्रखंड के परेव सोन नदी गांव में अवैध बालू खनन के खिलाफ खनन विभाग की टीम को कार्रवाई के दौरान हमले का सामना करना पड़ा। छापेमारी के दौरान गृहरक्षक जीतेन्द्र कुमार के सिर में चोट लग गई। घटना के बाद भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।


    खनन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि सोन नदी किनारे बिना वैध कागजात के बालू का अवैध खनन और परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर खनन विभाग की टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान अवैध खनन में लगे लोगों ने टीम का विरोध किया और कथित तौर पर हमला कर दिया।




    खनन पदाधिकारी गोविन्द कुमार ने बताया कि कार्रवाई के दौरान एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया है, जबकि आठ ट्रैक्टर मौके से भागने में सफल रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


    खनन इंस्पेक्टर गोविन्द कुमार ने जानकारी दी कि इस मामले में 70 से 80 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दे दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की पहचान की जा रही है।


    घायल गृहरक्षक जीतेन्द्र कुमार ने बताया कि उनके सिर में हल्की चोट आई है और फिलहाल वे सुरक्षित हैं। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

    धन्यवाद! हमें खुशी है कि आपने वी न्यूज 24 की खबरें पढ़ीं।

    आपके विचार हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं! अगर आपको हमारी रिपोर्टिंग पसंद आई, या कोई सुझाव हो, तो नीचे कमेंट जरूर करें — आपकी राय हमें और बेहतर बनाने में मदद करेगी।

    आप भी बन सकते हैं हमारे कम्युनिटी रिपोर्टर:
    अगर आपके आस-पास कोई ऐसी खबर, शिकायत या जनहित से जुड़ा मुद्दा है जिस पर सबकी नजर जानी चाहिए, तो हमें तुरंत व्हाट्सएप करें: 9599389900
    हम उसे जांचेंगे और सबसे पहले, बेबाक अंदाज में आप तक पहुंचाएंगे। वी न्यूज 24 – सच्ची खबरें, बिना डर के। फॉलो करते रहें और जुड़े रहें  



    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728