🔥 ब्रेकिंग: डीएम रिची पांडेय का सख्त एक्शन! सुप्पी में शौचालय घोटाला उजागर, 36 फर्जी लाभुकों पर FIR
📢 We News 24 Digital News / वी न्यूज 24 डिजिटल
Published on: 30 March 2026
By: दीपक कुमार (Editor)रिपोर्ट: पवन साह
(लोकल संवाददाता, सीतामढ़ी)
सीतामढ़ी, 30 मार्च 2026 – सीतामढ़ी की डीएम रिची पांडेय ने विकास कार्यों में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सुप्पी प्रखंड के मोहनी मंडल पंचायत में शौचालय निर्माण योजना में बड़ा घोटाला उजागर हुआ है। जांच में 36 फर्जी लाभुकों के नाम पर भुगतान की पुष्टि हुई, जबकि वास्तव में एक भी लाभार्थी मौजूद नहीं मिला।
जिला प्रशासन की टीम ने पंचायत स्तर पर जांच की तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। कागजों पर 36 लोगों को शौचालय बनाने के लिए राशि जारी की गई थी, लेकिन मौके पर न तो कोई शौचालय बना और न ही उन लाभुकों का कोई अता-पता। पूरा मामला फर्जी दस्तावेजों पर आधारित था।
ये भी पढ़े-🔥 बिहटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ चोर रवि कुमार उर्फ राजा गिरफ्तार, पूरे गिरोह का पता लगाने में जुटी पुलिस
स्थानीय लोगों ने डीएम की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। यह घटना स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं में हो रहे घोटालों को उजागर करती है।
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद