ईरान के साथ 21 घंटे की मैराथन बातचीत फेल: JD वेंस का बड़ा बयान, मिडिल ईस्ट में सीजफायर की स्थिति नाजुक
📢 We News 24 Digital News / वी न्यूज 24 डिजिटल
वी न्यूज 24 | We News 24
नई दिल्ली | 12 अप्रैल 2026
इस्लामाबाद/नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद में चल रही उच्चस्तरीय बातचीत के बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने रविवार को स्पष्ट कहा कि 21 घंटे की लंबी चर्चा के बावजूद कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है। मध्य पूर्व में सीजफायर की स्थिति अभी भी बेहद नाजुक बनी हुई है।
उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने इस्लामाबाद में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा, "उन्होंने (ईरान ने) हमारी शर्तें मानने का फैसला नहीं किया है। राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने हमें नेक नीयत से बातचीत करने और समझौता करने की कोशिश करने का निर्देश दिया था। बदकिस्मती से कोई प्रगति नहीं हुई।"
वेंस ने बताया कि अमेरिकी टीम ने ईरानी प्रतिनिधियों के साथ कई गंभीर चर्चाएं कीं, लेकिन ईरान अमेरिका की पेशकश को स्वीकार करने को तैयार नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि यह ईरान के लिए ज्यादा बुरी खबर है।
ट्रंप प्रशासन ने ईरान से अच्छी नीयत से बातचीत करने की अपील की थी, लेकिन वेंस के बयान से साफ है कि अभी तक कोई ब्रेकथ्रू नहीं हुआ है। इससे मध्य पूर्व में तनाव फिर बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
वी न्यूज 24 के अंतरराष्ट्रीय संवाददाता अमित शर्मा की रिपोर्ट।
वी न्यूज 24 | We News 24 – विश्व की हर खबर, सच्चाई और स्पष्टता के साथ।
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद