Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    खरगे का अपमान बर्दाश्त नहीं! सीतामढ़ी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम CM हिमंता बिस्वा सरमा का पुतला फूंका, जोरदार विरोध प्रदर्शन


    खरगे का अपमान बर्दाश्त नहीं! सीतामढ़ी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम CM हिमंता बिस्वा सरमा का पुतला फूंका, जोरदार विरोध प्रदर्शन


    📢 We News 24 Digital News / वी न्यूज 24 डिजिटल

    दीपक कुमार सीनियर रिपोएर्टर, We News 24

    स्थानीय रिपोर्टर: पवन साह We News 24, सीतामढ़ी


    सीतामढ़ी, 10 अप्रैल 2026 – अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की अमर्यादित टिप्पणी से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को शहर के मुख्य बाजार में जोरदार प्रदर्शन किया।

    गांधी मैदान से वीर कुंवर सिंह चौक तक विरोध मार्च निकाला गया, जिसके बाद हिमंता बिस्वा सरमा का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने “दलित समाज का अपमान बंद करो”, “भाजपा शर्म करो” और “हिमंता बिस्वा सरमा मुर्दाबाद” के नारे लगाए। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला पर्यवेक्षक डॉ. गौरव वर्मा ने किया।



    ये भी पढ़े-सरदार पप्पना गौड़ महाराज का 316वां आत्म बलिदान दिवस: दिल्ली में आयोजित हुई संगोष्ठी, मंत्री श्रीपाद येसो नाईक ने दी श्रद्धांजलि


    कांग्रेस नेताओं का बयान

    प्रदर्शन में शामिल प्रदेश प्रतिनिधि मो. अफाक खान, प्रमोद कुमार नील, संजय कुमार बिररख, रितेश रमण सिंह, डॉ. राजीव कुमार काजू, शम्स शाहनवाज, मो. अंजारुल हक, ताराकांत झा, विपिन झा, मनोज सिंह, प्रो. रंजीत गुप्ता आदि ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है, जो पूरे दलित समाज का अपमान है।

    उन्होंने आरोप लगाया कि यह भाजपा-आरएसएस की दलित विरोधी मानसिकता को उजागर करता है। भाजपा नेतृत्व को इस घटना के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

    विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से शामिल रहे

    शामिल प्रदेश प्रतिनिधि मो. अफाक खान, प्रमोद कुमार नील, संजय कुमार बिररख, रितेश रमण सिंह, डॉ. राजीव कुमार काजू, शम्स शाहनवाज, मो. अंजारुल हक, ताराकांत झा, विपिन झा, मनोज सिंह, प्रो. रंजीत गुप्ता आदि ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है, जो देश के दलित समाज का अपमान है। यह भाजपा-आरएसएस की दलित विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। भाजपा नेतृत्व को इसके लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

    विरोध प्रदर्शन में शंभू शंकर भोला, घनश्याम मिश्रा, वीरेंद्र कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह राठौर, चुन्नू सिंह, संतोष पासवान, अजय कुमार मिश्रा, इंटक नेता रंजीत साह, ऋतु ठाकुर, राजेश राय, योगेंद्र गुप्ता, रवि कुमार, धीरज सिंह, अख्तर रजा खान, तनवीर खान, उमा देवी, नीरज कुमार यादव, राजू कुमार, मो. मोबस्सिर खान, श्याम कुमार, मो. शहीद, निशांत श्रीवास्तव, पंकज कुमार, संतोष पांडे आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

    We News 24 विश्लेषण (सीतामढ़ी डेस्क):
    देश के प्रमुख दलित नेता मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ की गई टिप्पणी ने सीतामढ़ी कांग्रेस में गहरा आक्रोश पैदा कर दिया है। यह घटना अब दलित समाज के अपमान के मुद्दे को सड़क पर ले आई है।



    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728