खरगे का अपमान बर्दाश्त नहीं! सीतामढ़ी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम CM हिमंता बिस्वा सरमा का पुतला फूंका, जोरदार विरोध प्रदर्शन
📢 We News 24 Digital News / वी न्यूज 24 डिजिटल
दीपक कुमार सीनियर रिपोएर्टर, We News 24
स्थानीय रिपोर्टर: पवन साह We News 24, सीतामढ़ी
सीतामढ़ी, 10 अप्रैल 2026 – अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की अमर्यादित टिप्पणी से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को शहर के मुख्य बाजार में जोरदार प्रदर्शन किया।
गांधी मैदान से वीर कुंवर सिंह चौक तक विरोध मार्च निकाला गया, जिसके बाद हिमंता बिस्वा सरमा का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने “दलित समाज का अपमान बंद करो”, “भाजपा शर्म करो” और “हिमंता बिस्वा सरमा मुर्दाबाद” के नारे लगाए। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला पर्यवेक्षक डॉ. गौरव वर्मा ने किया।
ये भी पढ़े-सरदार पप्पना गौड़ महाराज का 316वां आत्म बलिदान दिवस: दिल्ली में आयोजित हुई संगोष्ठी, मंत्री श्रीपाद येसो नाईक ने दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस नेताओं का बयान
प्रदर्शन में शामिल प्रदेश प्रतिनिधि मो. अफाक खान, प्रमोद कुमार नील, संजय कुमार बिररख, रितेश रमण सिंह, डॉ. राजीव कुमार काजू, शम्स शाहनवाज, मो. अंजारुल हक, ताराकांत झा, विपिन झा, मनोज सिंह, प्रो. रंजीत गुप्ता आदि ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है, जो पूरे दलित समाज का अपमान है।
उन्होंने आरोप लगाया कि यह भाजपा-आरएसएस की दलित विरोधी मानसिकता को उजागर करता है। भाजपा नेतृत्व को इस घटना के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद