सीतामढ़ी धाम में जानकी प्राकट्य महोत्सव की तैयारी जोरों पर, निशान यात्रा को लेकर शहर में कूपन वितरण तेज
📢 We News 24 Digital News / वी न्यूज 24 डिजिटल
वी न्यूज 24 | सीतामढ़ी
सीतामढ़ी: मिथिला के आराध्य स्थल श्री जानकी प्राकट्य स्थली तीर्थ क्षेत्र सीतामढ़ी धाम में इस बार श्री जानकी प्राकट्य महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। 25 और 26 अप्रैल 2026 को होने वाले इस दो दिवसीय आयोजन को लेकर ट्रस्ट की ओर से तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। 25 अप्रैल को निकलने वाली भव्य निशान शोभा यात्रा के लिए पूरे नगर में कूपन वितरण अभियान तेजी से चल रहा है।
पूज्य महंत के सान्निध्य में हो रहा भव्य आयोजन
ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक परम पूज्य महंत विनोद दास जी महाराज के सान्निध्य एवं मार्गदर्शन तथा अध्यक्ष विजय स्वर्णकार के नेतृत्व में यह आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. एस. के. वर्मा के निर्देशन में विभिन्न टोलियों का गठन किया गया है। राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न एवं मिथिला टोली के माध्यम से श्रद्धालुओं तक कूपन पहुंचाए जा रहे हैं।
ये भी पढ़े-
दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: महरौली से ‘गुनगुन-समीर-राहुल’ गिरोह गिरफ्तार, महिला बनाती थी ‘इशारों का जाल’
घर-घर जाकर बांटे जा रहे निशान कूपन
अब तक कोर्ट बाजार, जानकी स्थान, स्टेशन रोड, गौशाला रोड और डुमरा सहित नगर के विभिन्न मोहल्लों में टोलियां घर-घर पहुंच चुकी हैं। ट्रस्ट ने 2500 निशान ध्वज का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसमें से अब तक 1500 से अधिक कूपन वितरित किए जा चुके हैं। आयोजकों का कहना है कि इस बार श्रद्धालुओं का उत्साह और सहयोग देखते ही बन रहा है, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि महोत्सव ऐतिहासिक रहेगा।
प्रशासन को भेजा गया आमंत्रण, दी गई माता का आशीर्वाद प्रसाद
आयोजन समारोह के तहत वरीय पदाधिकारियों ने जिला अधिकारी, आरक्षी अधीक्षक और अनुमंडल पदाधिकारी को माता का आशीर्वाद प्रसाद व आमंत्रण पत्र देकर समारोह में शामिल होने का न्यौता दिया। इस अवसर पर अधिवक्ता रामहृदय, डॉ. राजीव कुमार काजू, नवनीत कुमार, डॉ. राजेश सुमन, जयकिशोर साह और वीरेंद्र कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
सांस्कृतिक संध्या में पटना-यूपी के कलाकार देंगे प्रस्तुति
26 अप्रैल को शाम 6 बजे से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पटना और उत्तर प्रदेश के ख्यातिप्राप्त कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रभारी राम हृदय जी को बनाया गया है। वहीं, प्रसाद निर्माण की जिम्मेदारी सुवंश राय और पप्पू जी को सौंपी गई है।
ये भी पढ़े-
रांची में पुलिस–अपराधी मुठभेड़: पूर्व पार्षद और जमीन कारोबारी हत्याकांड का शूटर घायल, दोनों पैरों में लगी गोली
विभिन्न प्रभार तय, मीडिया के लिए एकमात्र अधिकृत प्रवक्ता
ट्रस्ट ने सभी दायित्वों का बंटवारा कर दिया है। कूपन वितरण के प्रभारी जय किशोर साह बनाए गए हैं। वहीं, प्रेस और मीडिया से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए डॉ. राजीव कुमार काजू को एकमात्र अधिकृत किया गया है।
अब तक नहीं लिया कूपन? तो जल्द करें संपर्क
ट्रस्ट की अपील है कि जो श्रद्धालु अब तक कूपन प्राप्त नहीं कर पाए हैं, वे जल्द से जल्द संपर्क कर इसे प्राप्त कर लें, ताकि निशान ध्वज लेने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस पुनीत कार्य में दर्जनों युवा कार्यकर्ता लगातार सक्रिय हैं और निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद