जनगणना-2027: सीतामढ़ी में स्व-गणना शुरू, DM रिची पांडे ने अपील की — “घर बैठे 1 मई तक भरें जानकारी, सटीक विकास की आधारशिला बनेगी”
📢 We News 24 Digital News / वी न्यूज 24 डिजिटल
वी न्यूज 24 | We News 24 सीतामढ़ी, बिहार | 21 अप्रैल 2026
सीतामढ़ी। भारत की जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत बिहार में स्व-गणना (Self Enumeration) प्रक्रिया 17 अप्रैल 2026 से शुरू हो गई है। जिलाधिकारी श्री रिची पांडे ने आज समाहरणालय में आयोजित प्रेस ब्रीफिंग में मीडिया को संबोधित करते हुए सभी परिवारों से अपील की कि वे बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने परिवार की सही एवं पूर्ण जानकारी ऑनलाइन दर्ज करें।
स्व-गणना प्रक्रिया 17 अप्रैल से 1 मई 2026 तक चलेगी। इस दौरान नागरिक घर बैठे आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in पर जाकर परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।
ये भी पढ़े-
सीतामढ़ी नगर में डस्टबिन-शौचालय ड्रेनेज गायब, लेकिन मेयर परिवार के नाम ‘इस्लाम परवेज द्वार’ पर करोड़ों खर्च – क्या विकास या भ्रष्टाचार का अड्डा?
कैसे करें स्व-गणना?
- परिवार के मुखिया का नाम, 10 अंकों का मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी (वैकल्पिक) दर्ज करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद 33 सवालों के जवाब भरने होंगे, जिनमें मकान की स्थिति (फर्श, दीवार, छत), परिवार के सदस्यों की संख्या, पानी, बिजली, शौचालय, रसोई, गैस कनेक्शन, इंटरनेट, मोबाइल, वाहन आदि सुविधाओं की जानकारी शामिल है।
- फॉर्म भरने के बाद हर परिवार को एक सेल्फ एन्यूमरेशन आईडी (SE ID) मिलेगी, जिसे संभालकर रखना जरूरी है। मई में जब प्रगणक घर आएंगे, तब यही आईडी दिखानी होगी ताकि दर्ज जानकारी को वेरीफाई किया जा सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि यह नई डिजिटल व्यवस्था जनगणना को ज्यादा सटीक, तेज और आधुनिक बनाएगी तथा आम नागरिकों की सीधी भागीदारी बढ़ाएगी। जनगणना न केवल जनसंख्या का आकलन है, बल्कि सरकार की योजनाओं, संसाधनों के वितरण और विकास कार्यों की मजबूत आधारशिला भी है।
ये भी पढ़े-
चंपारण को मिली नई रफ्तार! 25 साल बाद दरभंगा-नरकटियागंज/सिकटा सीधी ट्रेन सेवा शुरू
इस मिशन के तहत सीतामढ़ी जिले में कम से कम 75 वर्ष पुरानी हस्तलिखित पांडुलिपियों (कागज, भोजपत्र, ताड़पत्र, कपड़े पर लिखित) की पहचान, सर्वेक्षण, कैटालॉगिंग, संरक्षण और डिजिटलीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। इन पांडुलिपियों को डिजिटल रूप में ‘ज्ञान भारतम् पोर्टल’ पर उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि शोधार्थी, विद्यार्थी और आम लोग आसानी से प्राचीन ज्ञान का अध्ययन कर सकें।
वी न्यूज 24 के स्थानीय रिपोर्टर पवन साह के साथ सीनियर रिपोर्टर दीपक कुमार की रिपोर्ट।
वी न्यूज 24 | We News 24 – बिहार की हर खबर, सच्चाई और विकास के साथ।
#Census2027 #SitamarhiCensus #SelfEnumeration #GyanBharatamMission #RichiePandey #जनगणना2027
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद