सीतामढ़ी में सिस्टम पर सवाल! निलंबित CO डौली झा की फिर उसी अंचल में वापसी, आखिर किसके दम पर बहाली?
📢 We News 24 Digital News / वी न्यूज 24 डिजिटल
सीतामढ़ी संवाददाता पवन साह के साथ सीनियर पत्रकार दीपक कुमार :
तारीख: 08 मई 2026
सीतामढ़ी जिले के डुमरा अंचल से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। बीते दिनों गंभीर आरोपों और कार्रवाई के बाद निलंबित की गईं अंचलाधिकारी (CO) डौली झा की एक बार फिर उसी डुमरा अंचल में वापसी करा दी गई है। इस अचानक हुई पुनर्बहाली ने पूरे जिले के प्रशासनिक गलियारों में हलचल मचा दी है।
ये खबर भी पढ़े-
ब्रेकिंग: साउथ सुपरस्टार विजय बनेंगे तमिलनाडु के अगले CM! कल 11 बजे लेंगे शपथ, राज्य में राजनीतिक भूचाल
आखिर क्यों उठ रहे हैं सवाल?
स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि अगर किसी अधिकारी पर इतने गंभीर आरोप थे कि निलंबन तक की नौबत आ गई, तो फिर इतनी जल्दी उसी पद पर वापसी कैसे हो गई? क्या जांच रिपोर्ट सार्वजनिक हुई? क्या दोषमुक्त साबित किया गया? या फिर सत्ता और सिस्टम का दबाव काम आया?
डुमरा अंचल कार्यालय में नई हलचल
सूत्रों के अनुसार CO डौली झा की वापसी के बाद डुमरा अंचल कार्यालय में अंदरखाने नई हलचल शुरू हो गई है। लंबित फाइलों, भूमि विवादों, दाखिल-खारिज और राजस्व मामलों पर अब क्या असर पड़ेगा, इस पर भी नजर बनी हुई है।
ये खबर भी पढ़े-
ब्रेकिंग: युवाओं के लिए बड़ी खबर! DM रिची पांडेय की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट स्किल कमिटी की बैठक, रोजगार को मिलेगी तेजी
जनता का गुस्सा
सीतामढ़ी की जनता का कहना है कि अगर अधिकारी गलत थे तो कार्रवाई क्यों वापस हुई? और अगर सही थे तो निलंबन क्यों किया गया? दोनों ही स्थिति में सवाल प्रशासन पर उठता है।
प्रशासन अब तक मौन
सबसे हैरानी की बात यह है कि अब तक जिला प्रशासन या संबंधित विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इस चुप्पी ने संदेह और गहरा कर दिया है।
जनता की मांग
- निलंबन आदेश सार्वजनिक किया जाए
- बहाली आदेश सार्वजनिक किया जाए
- जांच रिपोर्ट जनता के सामने लाई जाए
- जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका स्पष्ट हो
Hashtags:
#Sitamarhi #DollyJha #COControversy #BiharNews #BreakingNews #WeNews24 #Dumra #BiharPolitics #ViralNews #DeepakKumar
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद