सीतामढ़ी में बड़ा सवाल! गरीब को नहीं मिला आवास, लेकिन मेयर को ‘इस्लाम परवेज द्वार’ ज्यादा जरूरी? नगर निगम पर भ्रष्टाचार के आरोप
📢 We News 24 Digital News / वी न्यूज 24 डिजिटल
सीतामढ़ी संवाददाता पवन साह के साथ सीनियर पत्रकार दीपक कुमार :
तारीख: 08 मई 2026
सीतामढ़ी से सामने आई दो तस्वीरों ने नगर निगम व्यवस्था और स्थानीय राजनीति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक तरफ राज्य में मंच, शपथ, फूल-मालाएं और सत्ता का प्रदर्शन दिखाई देता है, वहीं दूसरी तरफ गरीब परिवार आज भी आवास योजना की आस में सड़क किनारे जिंदगी काटने को मजबूर है।
गरीब नागरिक रमेश राम को आज तक आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया। यह सिर्फ एक व्यक्ति की कहानी नहीं, बल्कि उन हजारों जरूरतमंद परिवारों की कहानी है जो योजनाओं के नाम पर सिर्फ वादे सुनते हैं।
ये खबर भी पढ़े-
सीतामढ़ी में सिस्टम पर सवाल! निलंबित CO डौली झा की फिर उसी अंचल में वापसी, आखिर किसके दम पर बहाली?
बड़ा सवाल मेयर से भी
जब शहर में गरीब परिवार छत के लिए भटक रहे हैं, तब क्या प्राथमिकता स्मारक राजनीति होनी चाहिए या जनकल्याण?
पीएम आवास योजना पर पहले भी उठ चुके हैं सवाल
मेयर पर पहले भी गंभीर आरोप लग चुके हैं कि एक ही समुदाय को पीएम आवास योजना का लाभ देने में पक्षपात हुआ। आरोप यह भी लगे कि जिन लोगों के पहले से पक्के घर थे, उन्हें भी कथित मिलीभगत से योजना का लाभ दे दिया गया, जबकि असली जरूरतमंद परिवार सूची से बाहर रह गए।
ये खबर भी पढ़े-
ब्रेकिंग: साउथ सुपरस्टार विजय बनेंगे तमिलनाडु के अगले CM! कल 11 बजे लेंगे शपथ, राज्य में राजनीतिक भूचाल
दो तस्वीरें, दो सच
क्या नगर निगम भ्रष्ट हो चुका है?
जनता अब खुलकर पूछ रही है:
- क्या सीतामढ़ी नगर निगम में योजनाओं का निष्पक्ष वितरण हो रहा है?
- क्या लाभ सूची में पारदर्शिता है?
- क्या जरूरतमंदों की जगह सिफारिश वालों को लाभ मिल रहा है?
- क्या नगर निगम भ्रष्टाचार और पक्षपात का अड्डा बन चुका है?
जनता जवाब चाहती है
अगर गरीब को घर नहीं, लेकिन नेताओं को नामपट्ट और द्वार मिल रहा है, तो यह व्यवस्था क्या दर्शाती है?
Hashtags:
#Sitamarhi #PMAwasYojana #MayorControversy #BiharNews #WeNews24 #Corruption #SystemFail #ViralNews #DeepakKumar #BreakingNews
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद