Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    कानपुर में ट्रेनिंग विमान क्रैश, दोनों पायलटों की मौत,सीएम योगी ने जताया दुख

    कानपुर में ट्रेनिंग विमान क्रैश, दोनों पायलटों की मौत,सीएम योगी ने जताया दुख


    ad728

    📢 We News 24 Digital News / वी न्यूज 24 डिजिटल

    कानपुर | स्थानीय रिपोर्टर: अनिल मिश्रा

    कानपुर के ग्वालटोली थाना क्षेत्र के नत्था पुरवा में गुरुवार सुबह ट्रेनिंग के दौरान एक चार सीटर विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर जमीन पर गिर गया। हादसे में विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई।

    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान सुबह करीब 11:20 बजे कानपुर कैंट क्षेत्र से उड़ान भरी थी। यह ट्रेनिंग उड़ान पर था। उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही विमान नत्था पुरवा इलाके में क्रैश हो गया। विमान के जमीन पर गिरते ही तेज आवाज हुई, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।

    पायलटों की पहचान

    हादसे में जान गंवाने वाले पायलटों की पहचान अभिषेक पुजारी (निवासी कर्नाटक) और सुमित भाटिया (निवासी गुजरात) के रूप में हुई है। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सुमित भाटिया प्रशिक्षक थे, जिनके पास तीन हजार घंटे का प्रशिक्षण अनुभव था। अभिषेक पुजारी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे।

    विमान टेकनम कंपनी का बताया जा रहा है। यह एयरक्राफ्ट कानपुर में प्रशिक्षण देने वाली गर्ग एविशन का है और इटली की कंपनी टेकनम का है, जो वर्ष 2023 से प्रशिक्षण के लिए कानपुर में काम कर रहा था।


    ये खबर भी पढ़े-

    .com/img/a/



    पुलिस और प्रशासन सक्रिय

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। अधिकारियों ने विमान के मलबे को सुरक्षित कर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

    दुर्घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। तकनीकी खराबी, मौसम या अन्य कारणों की जांच की जा रही है। संबंधित विमानन अधिकारियों को भी सूचना दे दी गई है।

    सीएम योगी की प्रतिक्रिया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर में एयरक्राफ्ट क्रैश की घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और दिवंगतों की आत्मा की शांति तथा परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

    विस्तृत जांच के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

    वी न्यूज 24 | कानपुर
     

    (स्थानीय प्रशासन और पुलिस सूत्रों पर आधारित) 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728