दिल्ली में 35 लाख की चोरी का खुलासा, घरेलू सहायिका ज्योति गिरफ्तार; पुलिस का 100% माल बरामदगी का दावा
राणा प्रताप बाग में 35 लाख की चोरी का भारत नगर पुलिस ने किया खुलासा। घरेलू सहायिका ज्योति गिरफ्तार, सोना, डायमंड रिंग और विदेशी मुद्रा बरामद।
📢 We News 24 Digital News / वी न्यूज 24 डिजिटल
रिपोर्टर: राहुल वर्मा | स्थान: बाहरी दिल्ली | प्रकाशित: 7 अक्टूबर 2026
बाहरी दिल्ली। राणा प्रताप बाग इलाके में हुई करीब 35 लाख रुपये के जेवरात, नकदी और विदेशी मुद्रा की चोरी का भारत नगर थाना पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में घरेलू सहायिका ज्योति (30) को गिरफ्तार किया है।
सोना, डायमंड रिंग और विदेशी मुद्रा बरामद
पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से करीब 70 ग्राम सोने की चेन, 40 ग्राम सोने का कड़ा, डायमंड रिंग, सोने की बालियां, पेंडेंट वाली चेन और चांदी जैसी चेन बरामद की गई है। इसके अलावा लोहे की सेफ, पेन ड्राइव और नकदी भी मिली है।
बरामद विदेशी मुद्रा में 313 सिंगापुर डॉलर, 250 मलेशियन रिंगिट और 305 यूएई दिरहम शामिल हैं। साथ ही चार हजार रुपये नकद, लिफाफे और सिक्के भी बरामद हुए हैं।
29 सितंबर को दर्ज हुई थी रिपोर्ट
ये भी पढ़े-
लोनावला में दादा ने वकील पोते को गोली मारी, हादसा बताने की रची साजिश; पुलिस की पैनी नजर से खुला राज, 5 गिरफ्तार
शिकायतकर्ता ने भी जताया था शक
जांच के दौरान ज्योति की भूमिका संदिग्ध पाई गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि ज्योति का पहले किसी आपराधिक मामले में नाम सामने नहीं आया है और उसे हाल ही में नौकरी पर रखा गया था। शिकायतकर्ता ने भी उसी पर शक जताया था। पुलिस ने एक अन्य घरेलू सहायिका विनीता से भी पूछताछ की थी।
डीसू कॉलोनी से बरामद हुआ सामान
पूछताछ के बाद पुलिस ने आरपी बाग क्षेत्र की डीसू कॉलोनी से चोरी का सामान बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने चोरी की गई संपत्ति की शत-प्रतिशत बरामदगी की बात कही है। मामले में आगे की जांच जारी है।
टैग्स: राणा प्रताप बाग, दिल्ली क्राइम, भारत नगर थाना, चोरी, घरेलू सहायिका


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद