Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    बरहज में धूमधाम से मना भगवान सहस्त्रार्जुन का जन्मोत्सव, शैलेन्द्र जायसवाल ने दिया एकजुटता का संदेश

     

    बरहज में धूमधाम से मना भगवान सहस्त्रार्जुन का जन्मोत्सव, शैलेन्द्र जायसवाल ने दिया एकजुटता का संदेश


    बरहज देवरिया में जायसवाल समाज ने भगवान सहस्त्रार्जुन का भव्य जन्मोत्सव मनाया। शैलेन्द्र जायसवाल ने सामाजिक एकता और राजनीतिक भागीदारी पर दिया जोर।

    📢 We News 24 Digital News / वी न्यूज 24 डिजिटल

     रिपोर्ट : दीपक कुमार    | स्थान: देवरिया   |   | प्रकाशित:  28 नवंबर 2026

    देवरिया। जायसवाल समाज बरहज, जनपद देवरिया के तत्वावधान में भगवान राजराजेश्वर सहस्त्रार्जुन जी महाराज का भव्य जन्मोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। 21 नवंबर 2026 को बरहज बाजार स्थित जायसवाल समाज धर्मशाला में आयोजित इस समारोह में समाज के सैकड़ों लोगों, महिलाओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के राष्ट्रीय महासचिव एवं वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेन्द्र जायसवाल ने अपने संबोधन में समाज की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि जायसवाल समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है। हम सभी भगवान राजराजेश्वर सहस्त्रार्जुन जी महाराज के वंशज हैं। आज आवश्यकता है कि समाज के लोग उपवर्गों के भेदभाव और आपसी मतभेद भुलाकर संगठित हों।

    उन्होंने कहा कि विशाल कलवार समाज विभिन्न उपजातियों और उपवर्गों में बंटा हुआ है। इस बिखराव को समाप्त कर समाज को एक मंच पर लाना समय की मांग है। जब समाज संगठित होगा, तभी राजनीतिक, शैक्षिक, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्र में उचित भागीदारी मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि समाज को 'संघे शक्ति कलियुगे' के मंत्र को आत्मसात करना चाहिए।

    शैलेन्द्र जायसवाल ने जनगणना के संदर्भ में समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि जाति के कॉलम में केवल 'कलवार' लिखें, ताकि समाज की वास्तविक सामाजिक एकजुटता सामने आ सके। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा वर्ष 1984 से ही समाज की विभिन्न स्थानीय, प्रांतीय और राष्ट्रीय संस्थाओं के बीच समन्वय स्थापित करने का प्रयास कर रही है।



    श्वेता जायसवाल ने की सहस्त्रार्जुन चौराहे और प्रतिमा स्थापना की घोषणा

    समारोह की विशिष्ट अतिथि बरहज नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती श्वेता जायसवाल ने समाज को संगठित करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक अभियान चलाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने महासभा के पदाधिकारियों से विभिन्न प्रदेशों और जनपदों का दौरा कर समाज को जोड़ने की अपील की। साथ ही बरहज बाजार में भगवान सहस्त्रार्जुन महाराज के नाम पर चौराहा और उनकी प्रतिमा स्थापित कराने का आश्वासन भी दिया।


    मीनाक्षी जायसवाल ने महिला शिक्षा और सशक्तिकरण पर दिया जोर

    अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महिला महासभा की राष्ट्रीय संयोजिका मीनाक्षी जायसवाल ने अपने संबोधन में महिलाओं और बेटियों की शिक्षा को समाज की प्रगति का आधार बताया। उन्होंने कहा कि बेटी शिक्षित होगी तो परिवार और समाज भी शिक्षित होगा। उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की अपील की।


    मेधावी बच्चों का हुआ सम्मान, अतिथियों को दिए गए स्मृति चिह्न

    कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा भगवान सहस्त्रार्जुन जी महाराज के पूजन-अर्चन, आरती और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद समाज के बच्चों ने गीत और कविताओं की प्रस्तुति दी। भगवान सहस्त्रार्जुन के जीवन और आदर्शों पर भी प्रकाश डाला गया। समारोह में समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वहीं सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

    इस अवसर पर समाजसेवी हरेन्द्र जायसवाल, विनोद जायसवाल, पूर्व प्रधान सुनील जायसवाल, रमिता जायसवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम में देवरिया के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र जायसवाल, जिला महासचिव ऋषिकेश जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष आनंद जायसवाल, डॉ. अखिलेश जायसवाल, दिनेश जायसवाल, डॉ. मनोज जायसवाल, राजेन्द्र जायसवाल, शोभित जायसवाल, प्रदीप जायसवाल सहित सैकड़ों समाज के लोगों और महिलाओं ने सहभागिता की।

    कार्यक्रम का संचालन दीपक जायसवाल ने किया। समारोह के समापन पर सभी उपस्थित लोगों के लिए प्रीतिभोज की व्यवस्था की गई।

    WE NEWS 24 | देवरिया, उत्तर प्रदेश

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728