Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    बिहार: दिवाली की रात लोक गायक छैला बिहारी के घर पर फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस





    बिहार/खगड़िया/समाचार 
    दिवाली  की देर रात करीब डेढ़ दर्जन हथियार बंद बदमाशो ने गोगरी के पौरा स्थित लोक गायक छैला बिहारी के घर पर फायरिंग कर दहशत फैला दिया। परिजनों का आरोप है कि इस दौरान बदमाशों ने लूटपाट की घटना को भी अंजाम दिया।कितनी की लूटपाट हुई  है, इसका खुलासा नहीं हो पाया है।घटना स्थल से एक खोखा व मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
    बताया गया कि दीपावली पर्व को लेकर घर के सभी लोग जगे हुए थे। घर पर फायरिंग होते देख परिवार के लोग पड़ोस के यहाँ छिप गए।  छैला बिहारी के छोटे भाई सुशील बिहारी ने बताया कि बदमाशो ने घर घुसकर पहले लूटपाट शुरू की।विरोध करने पर मारपीट किया। फिर दहशत फैलाने के उद्देश्य से अंधाधुंध फायरिंग किया।


     उन्होंने बताया कि  मनरेगा योजना में बगैर काम कराये ही अवैध ढंग से लाखो की राशि की निकासी करने की शिकायत डीएम से की थी। आशंका है कि इसी के गुस्से में आकर घटना को अंजाम दिया। सुशील का कहना है कि बदमाश उन्हें ही मारने आया था।
    लेकिन मारपीट के बाद किसी तरह वे जान बचा कर भाग गए।
    इधर घटना की खबर मिलते ही पौरा ओपी अध्यक्ष महेशलाल राम  सशत्र बलो के साथ पहुंच कर घटनास्थल से  खोखा एवं एक मोबाइल बरामद किया है। एसडीपीओ पीके झा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोषी के खिलाफ करवाई की जायगी।

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728