Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    मारपीट में शामिल BJP कार्यकर्ताओं पर गिर सकती है गाज, बिधूड़ी से दस दिनों में मांगा जवाब


    नई दिल्ली/समाचार 
    नई दिल्ली:रन फॉर यूनिटी के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पार्टी आलाकमान इस मामले में कार्रवाई के मूड में है। यही कारण है कि दक्षिणी दिल्ली से सांसद रमेश बिधूड़ी से दस दिनों में जवाब मांगा गया है। 
    पार्टी सूत्रों के मुताबिक, चुनावी वर्ष में हुई घटना के बाद मारपीट में शामिल कुछ लोगों पर कार्रवाई की जा सकती है। इसके लिए अलग-अलग स्तर से रिपोर्ट मांगी गई है। गौरतलब है कि संगम विहार में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में झगड़ा हो गया था। आरोप है कि सांसद बिधूड़ी और भाजपा जिलाध्यक्ष के समर्थकों के बीच मारपीट हुई। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने सांसद को नोटिस जारी कर दिया है। 

    ये भी पढ़े :-दरभंगा में शिक्षक पर छात्रा ने लगाया छेड़खानी का आरोप

    पार्टी में लामबंदी तेज 
    भाजपा में लामबंदी भी तेज हो गई है। पार्टी संगठन का कहना है कि बिधूड़ी के जवाब के बाद अगला कदम उठाया जाएगा। शनिवार को दिनभर भाजपा की राजनीति गर्म रही। बिधूड़ी समर्थक बड़े नेताओं के सामने पक्ष रख रहे हैं तो वहीं जिलाध्यक्ष खेमा भी इसे प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाए हुए है। पार्टी के बड़े नेता बीच का रास्ता निकालने के प्रयास में जुटे हैं। 
    पूर्वांचली दाव से पार्टी परेशान

    दिल्ली की सियासत में पूर्वांचली वोटर बड़ी संख्या में हैं। इन्हें साधने के लिए ही मनोज तिवारी को दिल्ली भाजपा की कमान सौंपी गई थी। पूर्वांचलियों से मारपीट के मुद्दे पर आप और कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसके बाद से ही भाजपा आलाकमान डैमेज कंट्रोल में जुट गया है। मामले पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी रिपोर्ट मांगी है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728