Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    राजस्थान में स्वास्वाइन फ्लू से इस वर्ष अब तक 80 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी


    WAORS हिंदी न्यूज  डेस्क »राजस्थान जयपुर 

    राजस्थान :में स्वाइन फ्लू से इस वर्ष अब तक 80 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, दो हजार से अधिक इसके मरीज सामने आ चुके हैं। इस बीमारी से सबसे ज्यादा मौत जोधपुर में हुई है। इस अवधि के दौरान राजधानी जयपुर में इसके मामले अधिक पाए गए। यहां अब तक 838 मामले सामने आए जबकि इससे सर्वाधिक मौतें जोधपुर में हुई हैं। जयपुर में गुरुवार को भी करीब दो दर्जन मामले सामने आए। उधर, चिकित्सा मंत्री डा़  रघु शर्मा ने गुरुवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर चिकित्साधिकारियों की बैठक में सभी चिकित्कों को प्राथमिकता से कार्य करने के निर्देश दिए।

    यह भी पढ़े :उत्तराखंड: पर्वतीय क्षेत्रों में भारी हिमपात की चेतावनी जारी रेड अलर्ट

    उन्होंने कहा कि चिकित्सा विभाग ने स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए है, जबकि लोगों में स्वाइन फ्लू से बचाव के प्रति जागरूकता होना जरूरी है। उन्होंने इसके लिए वृहद स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वाइन फ्लू के उपचार के लिए कारगर व्यवस्थाएं लागू की है। उन्होंने कहा कि समस्त जिला मुख्यालयों पर स्वाइन फ्लू संबंधित जांच केंद्र खोले गए है। इससे स्थानीय स्तर पर मरीजों को जांच की सुविधा मुहैया हो रही है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्र में स्वाइन फ्लू के प्रति सजग रहे एवं इसके लक्षण मिलते ही तत्काल समय पर उपचार सुनिश्चित करें
    Posted By-रौशनी कुमारी 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728