Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    IND vs NZ LIVE:भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी-20 वेलिंगटन के वेस्टपैक स्टेडियम में खेला जा रहा है

    WAORS हिंदी न्यूज  डेस्क »खेल खबर 

    India vs New Zealand Live Score, 1st T20 International: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी-20 वेलिंगटन के वेस्टपैक स्टेडियम में खेला जा रहा है. टी-20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड का भारत पर पलड़ा भारी रहा है. दोनों टीमों की अगर बात की जाए तो भारत और न्यूजीलैंड ने 2007 से अभी तक कुल नौ टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें से सिर्फ दो मैच में ही भारत को जीत मिली है और यह दोनों मैच उसने अपने घर में ही जीते हैं. छह मैचों में कीवी टीम ने बाजी मारी है जबकि एक मैच रद्द हो गया था.

    Highlight
    वेलिंगटन टी-20 में भारत की हार, कीवियों ने 80 रनों से रौंदा
    न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 220 रनों का टारगेट

     भारत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला



    India vs New Zealand Live Score, 1st T20 International
    Highlights
    - भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी-20 वेलिंगटन में
    - न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 220 रनों का टारगेट
    - भारत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला
    - टी-20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड का भारत पर पलड़ा भारी

      


    15:47 ISTवेलिंगटन टी-20 में भारत की हार
    न्यूजीलैंड ने बुधवार को वेस्टपैक स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 मैच में भारत को 80 रनों से हरा दिया. यह भारत की टी-20 में रनों के लिहाज से अभी तक की सबसे बड़ी हार है. इसी के साथ न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 219 रनों का विशाल स्कोर बनाया था. भारतीय टीम इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और 19.2 ओवरों में 139 रनों पर ढेर हो गई. भारत के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए. शिखर धवन ने 29 और विजय शंकर ने 27 रन बनाए.






    View image on TwitterView image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter

    New Zealand send India to their biggest T20I defeat!

    The visitors are bowled out for 139 in Wellington after Tim Seifert's 84 helped set up a crushing 80 run win for the Blackcaps! scorecard ➡️ http://bit.ly/NZvInd6 

    • 15:31 IST 16 ओवर में भारत का स्कोर 118/6
      16 ओवर के बाद: भारत का स्कोर 118 रन पर 6 विकेट है. क्रुणाल पंड्या (19 रन) और एमएस धोनी (23 रन) क्रीज पर हैं.

    • 15:13 IST 11 ओवर में भारत का स्कोर 77/6
      11 ओवर के बाद: भारत का स्कोर 77 रन पर 6 विकेट है. क्रुणाल पंड्या (0 रन) और एमएस धोनी (3 रन) क्रीज पर हैं.

    • 14:56 IST8 ओवर में भारत का स्कोर 64/2
      8 ओवर के बाद: भारत का स्कोर 64 रन पर 2 विकेट है. ऋषभ पंत (4 रन) और विजय शंकर (27 रन) क्रीज पर हैं.

    • 14:47 ISTछठे ओवर में शिखर धवन लौटे
      5.3 ओवर: आउट! शिखर धवन को लोकी फर्ग्यूसन ने बोल्ड करते हुए भारत को दूसरा झटका दे दिया. शिखर धवन 29 रन पर आउट हुए. भारत का स्कोर 51/2. (टिम साउदी 1 विकेट, लोकी फर्ग्यूसन 1 विकेट)










      Dhawan goes for 29 after looking ominous. Ferguson in the action again with a top yorker that hit Dhawan's pads and then the stumps. India 51/2 in the 6th. LIVE scoring | http://on.nzc.nz/2Gp4Bst  📷= @PhotosportNZ




    • 14:42 IST 5 ओवर में भारत का स्कोर 46/1
      5 ओवर के बाद: भारत का स्कोर 46 रन पर 1 विकेट है. शिखर धवन (25 रन) और विजय शंकर (17 रन) क्रीज पर हैं.

    • 14:32 IST तीसरे ओवर में रोहित शर्मा लौटे
      2.2 ओवर: आउट! रोहित शर्मा को टिम साउदी ने लोकी फर्ग्यूसन के हाथों कैच आउट करा कर भारत को पहला झटका दे दिया. रोहित 1 रन पर आउट हुए. भारत का स्कोर 18/1. (टिम साउदी 1 विकेट)

    • 14:08 ISTन्यूजीलैंड ने भारत को दिया 220 रनों का टारगेट
      पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को जीत के लिए 220 रनों का टारगेट दिया. न्यूजीलैंड के लिए टिम सेफर्ट ने सबसे ज्यादा 84 रन बनाए जबकि केन विलियमसन और कोलिन मुनरो ने 34-34 रनों की पारी खेली.


    • 14:02 IST 19 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 207/6
      19 ओवर के बाद: न्यूजीलैंड का स्कोर 207 रन पर 6 विकेट है. स्कॉट कुगेलिन (14 रन) और मिशेल सेंटनर (7 रन) क्रीज पर हैं.

    • 13:56 IST 18 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 190/5
      18 ओवर के बाद: न्यूजीलैंड का स्कोर 190 रन पर 5 विकेट है. रोस टेलर (23 रन) और मिशेल सेंटनर (0 रन) क्रीज पर हैं.

    • 13:51 IST 17 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 180/4
      17 ओवर के बाद: न्यूजीलैंड का स्कोर 180 रन पर 4 विकेट है. रोस टेलर (13 रन) और कॉलिन डि ग्रैंडहोम (3 रन) क्रीज पर हैं.

    • 13:46 IST16 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 169/4
      16 ओवर के बाद: न्यूजीलैंड का स्कोर 169 रन पर 4 विकेट है. रोस टेलर (3 रन) और कॉलिन डि ग्रैंडहोम (2 रन) क्रीज पर हैं.

    • 13:43 IST16वें ओवर में केन विलियमसन लौटे
      15.1 ओवर: आउट! केन विलियमसन को युजवेंद्र चहल ने हार्दिक पंड्या के हाथों कैच आउट करा कर न्यूजीलैंड को चौथा झटका दे दिया. विलियमसन 34 रन पर आउट हुए. न्यूजीलैंड का स्कोर 164/4. 

    • 13:32 IST 14 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 146/2
      14 ओवर के बाद: न्यूजीलैंड का स्कोर 146 रन पर 2 विकेट है. केन विलियमसन (21 रन) और डेरिल मिशेल (5 रन) क्रीज पर हैं.

    • 13:27 IST13वें ओवर में टिम सेफर्ट लौटे
      12.4 ओवर: आउट! टिम सेफर्ट को खलील अहमद ने बोल्ड करते हुए न्यूजीलैंड को दूसरा झटका दे दिया. सेफर्ट 84 रन पर आउट हुए. न्यूजीलैंड का स्कोर 134/2. (क्रुणाल पंड्या 1 विकेट, खलील अहमद 1 विकेट)

    • 13:25 IST 12 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 127/1
      12 ओवर के बाद: न्यूजीलैंड का स्कोर 127 रन पर 1 विकेट है. केन विलियमसन (7 रन) और टिम सेफर्ट (84 रन) क्रीज पर हैं.

    • 13:19 IST 11 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 114/1
      11 ओवर के बाद: न्यूजीलैंड का स्कोर 114 रन पर 1 विकेट है. केन विलियमसन (5 रन) और टिम सेफर्ट (73 रन) क्रीज पर हैं.

    • Posted by Tarun Verma9वें ओवर में कोलिन मुनरो लौटे
      8.2 ओवर: आउट! कोलिन मुनरो को क्रुणाल पंड्या ने विजय शंकर के हाथों कैच आउट करा कर न्यूजीलैंड को पहला झटका दे दिया. मुनरो 34 रन पर आउट हुए. न्यूजीलैंड का स्कोर 86/1. (क्रुणाल पंड्या 1 विकेट)

    • 13:07 IST 8 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 85/0
      8 ओवर के बाद: न्यूजीलैंड का स्कोर 85 रन पर 0 विकेट है. कोलिन मुनरो (34 रन) और टिम सेफर्ट (49 रन) क्रीज पर हैं.

    • 13:03 IST7 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 74/0
      7 ओवर के बाद: न्यूजीलैंड का स्कोर 74 रन पर 0 विकेट है. कोलिन मुनरो (34 रन) और टिम सेफर्ट (38 रन) क्रीज पर हैं.

    • 12:53 IST Posted by Tarun Verma5 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 54/0
      5 ओवर के बाद: न्यूजीलैंड का स्कोर 54 रन पर 0 विकेट है. कोलिन मुनरो (30 रन) और टिम सेफर्ट (24 रन) क्रीज पर हैं.

    • 12:47 IST 3 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 28/0
      3 ओवर के बाद: न्यूजीलैंड का स्कोर 28 रन पर 0 विकेट है. कोलिन मुनरो (16 रन) और टिम सेफर्ट (12 रन) क्रीज पर हैं.


    • 12:09 IST न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन
      न्यूजीलैंड की टीम में मार्टिन गप्टिल नहीं खेल रहे हैं. डार्ली मिशेल न्यूजीलैंड के लिए डेब्यू कर रहे हैं.

      NZ XI: T Seifert, C Munro, K Williamson, D Mitchell, R Taylor, C de Grandhomme, M Santner, S Kuggeleijn, T Southee, I Sodhi, L Ferguson




    • 12:08 IST टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन
      भारत टीम की प्लेइंग इलेवन में युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत को चुना गया है. वहीं भारत ने इस मैच में तीन ऑलराउंडर खिलाड़ियों के साथ उतरने का फैसला किया है. टीम में विजय शंकर, हार्दिक और क्रुणाल पंड्या को चुना गया है. केदार जाधव को टीम में जगह नहीं मिली है.

    • 12:04 IST भारत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला
      भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को वेस्टपैक स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टी-20 मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. भारत ने वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड को 4-1 से मात दी थी. वह इस तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भी अपने विजयी क्रम को बरकरार रखना चाहेगा.

    • 11:41 IST टी-20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड का भारत पर पलड़ा भारी
      टी-20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड का भारत पर पलड़ा भारी रहा है. दोनों टीमों की अगर बात की जाए तो भारत और न्यूजीलैंड ने 2007 से अभी तक कुल नौ टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें से सिर्फ दो मैच में ही भारत को जीत मिली है और यह दोनों मैच उसने अपने घर में ही जीते हैं. छह मैचों में कीवी टीम ने बाजी मारी है जबकि एक मैच रद्द हो गया था. आंकड़ों के लिहाज से भारत के लिए चिंता है क्योंकि किवी टीम उस पर हमेशा हावी रही है. न्यूजीलैंड ने अपने घर में भारत के खिलाफ दो टी-20 मैच खेले हैं और दोनों में जीत हासिल की है जिसमें से एक मैच 2009 में इसी मैदान पर खेला गया था.
      • 11:40 IST 
    • वनडे सीरीज में भारत ने कीवियों को 4-1 से रौंदा
      पांच मैचों की वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड को 4-1 से मात देने के बाद भारतीय टीम की नजरें अब तीन मैचों की टी-20 सीरीज जीत पर है. यह वही मैदान है जहां भारत ने पांचवें वनडे में जीत हासिल कर 16 साल का जीत का सूखा खत्म किया था. 

      • 11:39 IST 
    • भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी-20 वेलिंगटन में
      भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी-20 वेलिंगटन के वेस्टपैक स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12.30 बजे शुरू होगा. टॉस 12.00 बजे किया जाएगा.

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728