उत्तराखंड: पर्वतीय क्षेत्रों में भारी हिमपात की चेतावनी जारी रेड अलर्ट
WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »उतराखंड देहरादून
उतराखंड देहरादून :मौसम विज्ञान केंद्र ने सात फरवरी को मसूरी, चकराता, धनोल्टी, मुक्तेश्वर, नई टिहरी और नैनीताल में भारी हिमपात की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 2500 मीटर से ऊंचाई वाले इलाकों के लिये रेड अलर्ट भी जारी किया है। साथ ही जिला प्रशासन को उचित कदम उठाने की गाइडलाइन जारी की है। वहीं, आठ फरवरी को भी मसूरी, नई टिहरी, धनोल्टी, नैनीताल और मुक्तेश्वर में बर्फबारी हो सकती है।
यह भी पढ़े -लखनऊ :पति की बेवफाई से परेशान महिला दो बच्चों के साथ लगा ली फांसी
राजधानी में बुधवार को हल्की बारिश हो सकती है। जबकि गुरुवार को भी दून में मध्यम स्तर की बारिश और मसूरी में हल्का हिमपात होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने सात फरवरी के लिये रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पर्वतीय इलाकों में भारी से बहुत भारी हिमपात की संभावना है। सभी जिला प्रशासन को अलर्ट भेज दिया गया है।
Posted By:विवेक श्रीवास्तव

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद