सीतामढ़ी का प्रसिद्ध गुदरी बजार का होगा विकास बढ़ेगी सुविधाएं,कार्यपालक पदाधिकारी दीपक झा
WAORS हिंदी न्यूज डेस्क »बिहार सीतामढ़ी
सवांददाता संजू गुप्ता
सीतामढ़ी। शहर प्रसिद्ध गुदरी बाजार का विकास होगा। यहां जन सुविधाओं से लेकर लाईट बिजली का विस्तार किया जाएगा। बाजार परिसर में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जाएगा, वहीं बाजार परिसर रोशनी से चकाचक दिखेगा।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे। मंगलवार को गुदरी बाजार का निरीक्षण करने पहुंचे नव पदस्थापित कार्यपालक पदाधिकारी दीपक झा ने यह आदेश दिया। उन्होंने गुदरी बाजार के व्यापारियों से मिलकर उनकी परेशानी सुनी।
यह भी पढ़े :बिहार सरकार के बजट मे शिक्षा तथा स्वास्थ्य पर खर्च की राशि मे वृद्धि
रोशनी, पेयजल, शौचालय,सुरक्षा ,सफाई ख्याल
साथ ही एसडीपीओ और नगर थानाध्यक्ष से बात कर बाजार में सुरक्षा व्यवस्था की अपील की। वहीं संबंधित एजेंसी को 24 घंटे के भीतर बाजार में रोशनी के लिए बल्ब लगाने अन्यथा कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि बाजार में व्यापारियों को रोशनी, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा और सफाई समेत तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
यह भी पढ़े :LIVE: प्रयागराज जाने से रोकने के दौरान सपा समर्थकों और सुरक्षा कर्मियों के बीच नोकझोंक और धक्का मुक्की हुयी
कार्यपालक पदाधिकारी का स्वागत
पहली बार बाजार पहुंचे कार्यपालक पदाधिकारी दीपक झा का व्यापारियों ने फुल-माला से भव्य स्वागत किया। इस दौरान व्यापारियों ने अपनी समस्याएं रखी। जिसका उन्होंने शीघ्र निदान करने का का भरोसा दिया। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि गुदरी बाजार के छोटे और मंझोले व्यापारियों ने किराये को लेकर आवेदन दिया था। इसके आलोक में उन्होंने निरीक्षण किया। मौके पर डॉ. अमरनाथ गुप्ता, महेश कुमार, कमलेश साह, गुलाब समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।
Posted By:अनुराग गुप्ता

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद