सीतामढ़ी :भ्रष्टाचार की निशानी बनौली सड़क निर्माण कार्य ,एक महीने में ही धंस और फट रहा है | डिएम साहब ध्यान दे
WAORS हिंदी न्यूज डेस्क » बिहार सीतामढ़ी
कैमरामैन-पवन साह रिपोर्टर अवध बिहारी उपाध्याय
सीतामढ़ी: जिले के सुरसंड प्रखंड के बनौली पंचायत, हरारी दुलारपुर वार्ड नंबर 4, में हुए सात निश्चय योजना अंतर्गत गली-नाली कार्य समाप्त हुए अभी एक महीने भी नहीं हुए की सड़क टूटना, स्लैब धंसना, नेपाली बालू से सड़क निर्माण, सिमेंट की चोरी, सड़क में अत्यधिक बांस का बल्ला उपयोग किया जाना जैसे दर्जनों आरोप लगना शुरू हो चुका है।
ये भी पढ़े :LIVE:पटना :कांग्रेस की जन आकंक्षा रैली से राहुल गांधी सत्ता में वापसी के लिए शंखनाद करेंगे
स्थानीय लोगों का मानना है की सड़क निर्माण के समय बालू , सिमेंट, गिट्टी, छड जो भी सामग्री आई थी वो सभी वार्ड सदस्य और मुखिया के मिलीभगत से गबन कर लिया गया। स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया है की सड़क के मध्य में जो नाली निर्माण किया गया है जिसमें न कहीं से पानी का प्रवेश हो सकता है और न ही निकास।
ये भी पढ़े :बिहार के CM नितीश कुमार ने सीमांचल एक्सप्रेस हादसे पर गहरा दुःख जाहिर किया ,प्रशासन को दिया मदद केआदेश
देखे वीडयो
और नेपाली बालू के साथ कम मात्रा में सिमेंट का प्रयोग किया गया होने के कारण ही सड़क महीनों के अंदर ही अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। गली-नाली निर्माण के समय स्थानीय लोगों के द्वारा आग्रह करने के बाद भी वार्ड सदस्य महेंद्र दास ने किसी का बात नहीं माना और निरंतर असंतुष्टनीय कार्य करता रहा।
ये भी पढ़े :
बड़ी खबर :बिहार में बड़ा रेल हादसा: सीमांचल एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतरी ,आठ की मौत
इस सडक निर्माण कार्य में पहली नजर में ज्ञात हो रहा है | ठेकेदार और और स्थानीय जनप्रतिनिधि का मिली भगत है और दोनों हाथो से पब्लिक का पैसा लुटा गया है |
जिले के डिएम डॉ रंजित कुमार सिंह से ग्राम वासी अपील कर रहे है की आईएस और ध्यान दे इसकी जाँच करवाए इस कार्य में जो लोग शामिल है उन पर उचित कार्यवाही हो |
Posted by:रोहित कुमार


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद