Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    LIVE:पटना :कांग्रेस की जन आकंक्षा रैली से राहुल गांधी सत्ता में वापसी के लिए शंखनाद करेंगे

    WAORS हिंदी न्यूज  डेस्क »बिहार पटना

    कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी रविवार को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान से सत्ता में वापसी के लिए शंखनाद करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर पटना पहुंचेंगे। इसके अलावा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों के भी आने की संभावना है। कांग्रेस की इस रैली को आगामी लोकसभा चुनावों की दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है। बिहार में पार्टी के जनाधार की वापसी का फैसला जहां इस रैली से होगा, वहीं महागठबंधन के सहयोगियों संग सीटों की साझेदारी में भी कांग्रेस की हिस्सेदारी इस शक्ति प्रदर्शन से तय होगी। रैली में राजद से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाह, लोजद संरक्षक शरद यादव, हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतनराम मांझी, विकासशील इंसान पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी सहित वाम दलों के नेता मौजूद रहेंगे।  रैली की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने करीब ढाई हजार पुलिसकर्मी और 75 मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है। सुरक्षा की दृष्टि से गांधी मैदान के चारों ओर आठ एंबुलेंस और चार अग्निशमन दस्ता को भी तैनात किया गया है। जिला प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए शहर के अन्य हिस्सों में भी पुलिसबल की तैनाती की है। डीएम कुमार रवि का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। भीड़ में असामाजिक तत्व प्रवेश न कर जाएं, इसके लिए भी पुख्ता व्यवस्था है। 41 डीएसएल मशीन भी लगायी गयी है ताकि प्रवेश करने वालों की जांच हो सके।

    ___________________________________________________________________________

    _

    राहुल गांधी की रैली की तमाम जानकारी के लिए WAORS NEWS हिंदी  के साथ जुड़े रहें ..

    __________________________________________________________________________________

    3:20 pm (IST)
    बिहार में सभी सीटें महागठबंधन को मिलनी चाहिए- राहुल गांधी

    3:19 pm (IST)
    तेजस्वी यादव युवा नेता हैं- हम सब इज्जत से, प्यार से लोकसभा और विधानसभा में एकमत से गठबंधन की सरकार बनाने जा रहे हैं- राहुल गांधी





    3:15 pm (IST)
    कांग्रेस पार्टी बैकफुट नहीं फ्रंटफुट पर खेलेगी और छक्का भी मारेगी- राहुल गांधी


    3:14 pm (IST)

    मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बिछाएंगे फैक्ट्रियों का जाल- राहुल गांंधी


    3:13 pm (IST)

    मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के किसानों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दिया है जवाब- राहुल गांधी


    3:13 pm (IST)

    देश में कांग्रेस की सरकार आई तो जो काम हमने तीन राज्यों में किया वो पूरे देश में करेंगे- राहुल गांधी


    3:12 pm (IST)

    पहली हरित क्रांति हरियाणा-पंजाब में हुई थी दूसरी क्रांति में बिहार का भी योगदान होगा- राहुल गांधी


    3:11 pm (IST)

    देश के किसानों का पैसा अब सीधे उद्योगपतियों की जेब में जाता है- राहुल गांधी


    3:10 pm (IST)

    बिहार फिर से शिक्षा का सेंटर बन सकता है- राहुल गांधी

    3:09 pm (IST)

    बिहारियों में कोई कमी नहीं है- राहुल गांधी

    3:09 pm (IST)

    बिहार को न नीतीश कुमार ने रोजगार दिया न ही नरेंद्र मोदी ने- राहुल गांधी

    3:09 pm (IST)

    बिहार पहले शिक्षा का सेंटर था लेकिन अब बेरोजगारी का सेंटर है- राहुल गांधी

    3:08 pm (IST)

    कांग्रेस की सरकार आई तो पटना विश्वविद्यालय को मिलेगा केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा- राहुल गांधी

    3:07 pm (IST)

    पीएम ने दो करोड़ रोजगार के वादे किए लेकिन क्या हुआ- राहुल गांधी

    3:07 pm (IST)

    पटना विश्वविद्यालय की हालत अब और बुरी हो गई लेकिन मोदी जी ने कुछ नहीं किया- राहुल गांधी

    3:06 pm (IST)

    अब बिहार में डिग्रियां 5-6 साल में मिलती हैं- राहुल गांधी

    3:05 pm (IST)

    बिहार में पहले पूरी दुनिया से लोग पढ़ने आते थे- राहुल गांधी

    3:04 pm (IST)

    हिन्दुस्तान के किसानों की जेब में सरकार ने डाले महज 17 रुपए- राहुल गांधी

    3:04 pm (IST)

    देश के उद्योगपतियों के जेब में जाते हैं पैसे- राहुल गांधी

    3:02 pm (IST)

    126 हवाई जहाज मिलने का मामला तय और साफ था- राहुल गांधी
    ______________________________________________







    3:02 pm (IST)

    कांग्रेस ने फ्रांस की सरकार से कहा था राफैल अच्छा है- राहुल गांधी

    ________________________________________________________
    3:00 pm (IST)
    पीएम की विदेश यात्रा पर राहुल गांधी ने खड़े किए सवाल

    2:59 pm (IST)

    दो दिन के अंदर कांग्रेस की सरकारों ने किसानों का कर्जा माफ किया- राहुल गांधी

    2:59 pm (IST)

    हम छोटे वादे करते हैं लेकिन झूठे नहीं- राहुल गांधी

    2:59 pm (IST)

    उद्योगपतियों का कर्जा माफ करती है सरकार - राहुल गांधी

    2:58 pm (IST)




    2:57 pm (IST)
    नोटबंदी के नाम पर पीएम ने देश के लोगों को बैंक के सामने खड़ा कर दिया- राहुल गांधी

    2:56 pm (IST)


    नोटबंदी को लेकर राहुल गांधी ने साधा पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना

    2:56 pm (IST)

    विजय माल्या को करोड़ों रुपए और किसानों को चंद रुपए देकर भी ताली बजाते हैं पीएम- राहुल गांधी

    2:55 pm (IST)

    पीएम नरेंद्र मोदी के सदन में ताली बजाने पर राहुल गांधी ने ली चुटकी

    2:54 pm (IST)

    नीतीश कुमार की विदाई में ज्यादा वक्त नहीं बचा है- राहुल गांधी

    2:54 pm (IST)

    बिहार में अब विपक्ष की सरकार आने वाली है- राहुल गांधी


    2:53 pm (IST)



    2:51 pm (IST)

    मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ बोले- बिहार आकर मुझे जवानी याद जाती है


    2:50 pm (IST)

    पटना के मंच से कमलनाथ का ऐलान- 30 मार्च तक मध्य प्रदेश के 30 लाख किसानों का कर्ज होगा माफ
    2:46 pm (IST)

    राहुल गांधी के आरोपों का मोदी सरकार के पास कोई जवाब नहीं- अशोक गहलोत


    2:45 pm (IST)

    नई शुरूआत का समय आ चुका है- अशोक गहलोत


    2:44 pm (IST)

    देश की जनता बहुत समझदार है, खासकर बिहार की जनता- अशोक गहलोत

    2:43 pm (IST)

    राहुल ने सेट कर दिया है देश के विकास का एजेंडा- अशोक गहलोत

    2:43 pm (IST)

    देश जुमलों पर चल रहा और लोग धोखा दे रहे- अशोक गहलोत

    2:42 pm (IST)

    देश में आज दो लोग ही राज कर रहे नरेंद्र मोदी और अमित शाह- अशोक गहलोत

    2:41 pm (IST)

    पिछले चुनाव में देश को धोखा दिया गया- अशोक गहलोत


    2:41 pm (IST)

    देश की तकदीर का फैसला करेगी पटना की रैली- अशोक गहलोत


    2:41 pm (IST)

    पूरा देश पटना की भीड़ को देखकर खुश हो रहा- अशोक गहलोत


    2:40 pm (IST)

    देश में बहुत जल्दी ही बदलाव दिखेगा- कमलनाथ

    2:39 pm (IST)
    पटना से बिगुल बजा है, आने वाले चुनाव में इसका परिणाम दिखेगा- कमलनाथ


    2:38 pm (IST)

    जुमलों के माध्यम से कमलनाथ ने पूछा- मोदी जी, आप किस काम के


    2:37 pm (IST)

    देश में गंगा साफ नहीं हुई लेकिन बैंक साफ हो गए- कमलनाथ


    2:37 pm (IST)
    कलाकारी की राजनीति से सतर्क रहें नौजवान- कमलनाथ


    2:36 pm (IST)

    बीजेपी के शासन में दिए जाते थे फर्जी ऋण- कमलनाथ


    2:36 pm (IST)

    मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना


    2:34 pm (IST)

    भूपेश बघेल बोले- सभी को मिलकर एनडीए के खिलाफ लड़ना होगा, इस बार एनडीए को सत्ता से हटाना है


    2:33 pm (IST)

    भूपेश बघेल बोले- राहुल गांधी अपने हर वादे पूरे करते हैं


    2:33 pm (IST)

    भूपेश बघेल बोले- राहुल गांधी का मतलब नई राजनीति की शुरुआत


    2:32 pm (IST)


    छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल का बयान- राहुल का मतलब संघर्ष का प्रतीक,


    02:31 PM IST

    हमने छत्तीसगढ़ में बीजेपी की जीत की मशीन को खराब कर दिया: भूपेश बघेल

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने का हाल ब बिहार, एकदम गर्दा उड़ा देल हो से शुरू किया। उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्था खतरे में है। राहुल का मतलब, किसानों का सम्मान है, गरीबों की चिंता है। किसानों का 6 हजार करोड़ कर्ज माफ किया। 2500 रुपये क्विंटल धान खरीद रहे हैं। 80 लाख मीट्रिक टन खरीदी। किसानों की जमीन वापस कर दी। गठबंधन करके बीजेपी सरकार को भगाना है। उन्होंने कहा कि हमने छत्तीसगढ़ में बीजेपी की जीत की मशीन को खराब कर दिया।
    _________________________________________________________________________
     02:26 PM IST

    ग्रेस की ये रैली अहम है: सत्यनारायण

    सीपीआई के सचिव सत्यनारायण बोले, कांग्रेस की ये रैली अहम है। फासीवाद का खतरा बढ़ गया है। विरोधियों को मारा जा रहा है और जेल भेजा जा रहा है बीजेपी की यही पहचान है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले को नहीं मान रही है। 
     ________________________________________________________________________
     02:19 PM IST

    देश संकट के दौर से गुजर रहा है: शरद यादव

    शरद यादव ने कहा कि देश संकट के दौर से गुजर रहा है। संविधान खतरे में है। बेकारी और बेरोजगारी हावी है।  नौजवान बेबस है और हालत गंभीर है। जनता खतरे में है और उपेंद्र कुशवाहा की पिटाई की गई, जिसके विरोध में सरकार बनाई। 
    ________________________________________________________________________

    02:17 PM IST

    तेजस्वी यादव ने कहा, भारत किसी के बाप का देश नहीं है, जो पाकिस्तान भेज देंगे



    2:15 pm (IST)
    लोकतंत्र में जनता मालिक है, जिन लोगों ने बिहार का जनादेश बदला उन्हें बदलना है- शरद यादव


    2:13 pm (IST)

    देश में विरोध दल के नेताओं को सताया जा रहा है, किसी को सीबीआई तो किसी को ईडी से- शरद यादव




    2:13 pm (IST)
    देश से बीजेपी और नरेंद्र मोदी की सरकार को हर हाल में हटाना है- शरद यादव


    2:12 pm (IST)
    पूर्वजों की कुर्बानी के बाद भी देश में आज अघोषित आपातकाल है- शरद यादव


    2:08 pm (IST)
    तेजस्वी ने सांप्रदायिकता के बहाने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर साधा निशाना 



    2:07 pm (IST)
    तेजस्वी की चुटकी- चुनाव आते ही बीजेपी को राम और राम मंदिर याद आता है



    2:07 pm (IST)
    तेजस्वी यादव बोले- लोगों के इमोशन से खेलेंगे कुछ नेता आपको बच के रहना होगा



    2:06 pm (IST)
    तेजस्वी का बयान- बीजेपी के लोग देश से संविधान को खत्म करना चाहते हैं



    2:05 pm (IST)
    तेजस्वी का बयान- कांग्रेस देश की सबसे बड़ी पार्टी, सबको साथ लेकर चलें



    2:05 pm (IST)
    तेजस्वी बोले- राहुल गांधी में पीएम बनने की योग्यता है



    2:04 pm (IST)
    तेजस्वी का बयान- सीबीआई, ईडी लगाकर भी कोई मेरे पिता लालू प्रसाद को लोगों के दिल से नहीं निकाल सकता


    2:03pm(IST)
    तेजस्वी का बयान- सरकार सीबीआई और ईडी से लोगों को डराती है 

    2:03 pm (IST)

    तेजस्वी ने स्पेशल पैकेज के बहाने बिहार और केंद्र सरकार पर निशाना साधा

    1:59 pm(IST)

    जीतन राम मांझी बोले- आने वाले चुनाव में सभी गठबंधन मिलकर एनडीए को हटाए

    1:58 pm (IST)
    जीतन राम मांझी बोले- आज परिवर्तन का समय है

    1:52 pm (IST)
    राहुल गांधी सहित कांग्रेस के सभी नेताओं ने रखा एक मिनट का मौन, हादसे पर जताया शोक

    1:50 pm (IST)
    हाजीपुर रेल हादसे को लेकर कांग्रेस के नेताओं ने रखा मौन



    1:48 pm (IST)



    1:47 pm (IST)





    1:43 pm (IST)
    राहुल गांधी के साथ कमलनाथ, भूपेश सिंह बघेल और अशोक गहलोत भी मौजूद



    1:43 pm (IST)
    राहुल गांधी का मिथिला पाग पहनाकर किया गया स्वागत

    1:30 pm (IST)

    तारिक अनवर बोले- राहुल गांधी का नेतृत्व ही देश को बचा सकता है
    1:29 pm (IST)
    तारिक अनवर बोले- देश की एकता और अखंडता को कांग्रेस ही बचा सकती है

    1:22 pm (IST)
    तारिक अनवर बोले- रैली की भीड़ बता रही कि कांग्रेस के पास कितनी ताकत है

    1:21 pm (IST)
    सांसद तारिक अनवर ने देश से सांप्रदायिक शक्तियों को हटाने का किया आहवान

    1:18 pm (IST)
    राहुल गांधी के साथ तेजस्वी यादव भी हुए गांधी मैदान रवाना

    1:16 pm (IST)



    1:14 pm (IST)
    राहुल गांधी समेत सभी नेता और तीनों राज्यों के CM गांधी मैदान हुए रवाना



    1:10 pm (IST)
    लोकसभा की पूर्व स्पीकर मीरा कुमार पहुंची गांधी मैदान

    1:08 pm (IST)
    पटना एयरपोर्ट पर कांग्रेस के नेताओं ने किया राहुल गांधी का अभिवादन


    1:03 pm (IST)




    1:01 pm (IST)



    12:58 pm (IST)
    कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन बोलीं- इंदिरा गांधी ने इसी मंच से भाषण दिया था, आज फिर से इतिहास दुहराया जाएगा

    12:53 pm (IST)
    पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव पहुंचे मंच पर

    12:48 pm (IST)
    वीआईपी पार्टी के नेता मुकेश सहनी पहुंचे गांधी मैदान




    12:46 pm (IST)
    CPI से सत्यनारायण सिंह पहुचे मंच पर


    12:42 pm (IST)






    12:40 pm (IST)
    बिहार के पूर्व सीएम और हम नेता जीतन राम मांझी पहुंचे गांधी मैदान




    12:39 pm (IST)
    राहुल गांधी की रैली में महागठबंधन के बड़े नेता भी हो रहे हैं शामिल



    12:36 pm (IST)
    पटना में कांग्रेस की जन आकांक्षा रैली आज, तीन राज्यों के सीएम के साथ पहुंचेंगे राहुल गांधी-



    11:10 AM (IST) 
    सीतामढ़ी कोंग्रेस विधायक रीगा अमित कुमार टुन्ना ने भी इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़ का हिस्सा लिया उन्होंने उनके जिले साथ काफी संख्या में कोंग्रेस समर्थक गये 


    ________________________________________________________
    _________________________________________________________________________
    11:00 AM (IST)
    •    

    •  
    कांग्रेस ने इस रैली में एक ही नारे पर फोकस किया, वह है ‘यह वक्त है बदलाव का।’

    कांग्रेस इस रैली में ‘यह वक्त है बदलाव का’ नारे पर जोर देगी।

    •  
    •  
    •  
    •  
    •  
    10:56 AM(IST)कांग्रेस कार्यकर्ता

    कांग्रेस की जन आकंक्षा रैली के लिए सर्मथक जुटने शुरू

    •  
    •  
    •  
    •  
    •  
    03:52 AM (IST)
    anant singh

    बाहुबली विधायक अनंत सिंह रैली को कामयाब बनाने में जुटे

    इन सबके बीच एक दिलचस्प बात ये है कि मोकामा के बाहुबली निर्दलीय विधायक अनंत सिंह भी रैली को कामयाब बनाने में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। जबकि वे अभी कांग्रेस में शामिल ही नहीं हुए हैं। बताया जाता है कि अनंत सिंह कांग्रेस की टिकट पर मुंगेर से चुनाव लड़ना चाहते हैं और इसके लिए जी-जान से लगे हुए हैं।
     03:21 AM ISTcongress flag

    कांग्रेस की गांधी मैदान पर 30 साल बाद रैली

    कांग्रेस इस मैदान पर 30 साल बाद रैली कर रही है। इससे पहले 1989 में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने आखिरी बार कांग्रेस के लिए यहां रैली की थी। उसके बाद से कांग्रेस बिहार में हाशिए पर चली गई।

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728