सीतामढ़ी सुप्पी- प्रखंड में ,हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उद्घाटन सांसद रामा देवी ने किया
WAORS हिंदी न्यूज डेस्क » बिहार सीतामढ़ी
कैमरामैन-पवन साह रिपोर्टर श्याम बाबु साह
सीतामढ़ी:सांसद रामा देवी ने आयुष्मान भारत के तहत सीतामढ़ी :सुप्पी- प्रखंड के छौरहिया गांव में वेलनेस सेंटर का उद्घाटन किया। सांसद महोदिया के साथ सीतामढ़ी सिविल सर्जन अनिल कुमार श्रीवास्तव, डीएमओ अरविंद कुमार यादव ,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुप्पी (ससौला) के स्वास्थ्य प्रभारी श्री एपी झा, डॉक्टर डॉक्टर शंकर ठाकुर ,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी, ए एन एम,आशा ,बीजेपी नेता अंटू उर्फ संतोष पाठक, सांसद प्रतिनिधि अमोद कुमार पिंटू, पूर्व सरपंच मुरलीधर मिश्रा तथा काफी संख्या में जन प्रतिनिधि और ग्रामीण लोग
उपस्थित रहे।
सांसद रमा देवी ने कहा
इस अवसर पर संबोधन में रामादेवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सामान्य जन के स्वास्थ्य के प्रति अत्यधिक चिंतित है और इस को ध्यान में रखते हुए सरकार ने आयुष्मान भारत जैसी बहू आकांक्षी योजना की शुरुआत की है जिसके अंतर्गत गरीब,कमजोर और मध्यम वर्ग के लोगों को सभी तरीके की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का संकल्प सरकार ने लिया है। इस योजना के तहत 55 करोड़ के आसपास व्यक्ति लाभान्वित होंगे।
सभी तरीके की चिकित्सीय सुविधाएं
सभी तरीके की चिकित्सीय सुविधाएं उन्हें हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर उपलब्ध मिलेगा। देशभर में डेढ़ लाख हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खुलने वाले हैं।पंचायत स्तर तक यह सेंटर खुलेंगे जिससे देश के हर हिस्से में स्थानीय लोगों तक बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं उनके अपने क्षेत्र में उपलब्ध हो सके। आज छौरहिया गांव में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उद्घाटन हुआ है। जिससे कमजोर और गरीब लोगों को चिकिसीय सुविधाएं प्राप्त होंगी और उन्हें इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।
आयुष्मान भारत के तहत खुलनेवाली हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में
आपको बताते चले आयुष्मान भारत के तहत खुलनेवाली हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में अनेक प्रकार की चिकित्सीय सुविधाएं मिलेगी जिसके अंतर्गत ओपीडी में डॉक्टर से परामर्श और टेली मेडिसिन द्वारा विशेषज्ञों से परामर्श की सुविधा रहेगी। बी पी , शुगर एवं हृदय रोग सहित अनिवार्य सूची की सभी दवाइयां यहां उपलब्ध रहेगी। मुख, गर्भाशय और स्तन कैंसर की जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। अनिवार्य सूची के सभी 19 जांच उपलब्ध रहेंगे। इन केंद्रों पर सामान्य प्रसव सेवा उपलब्ध रहेगा।
ये भी पढ़े LIVE:पटना :कांग्रेस की जन आकंक्षा रैली से राहुल गांधी सत्ता में वापसी के लिए शंखनाद करेंगे
प्रसव से पहले या बाद की जांच
प्रसव से पहले या बाद की जांच (ए एन सी / पी एन सी जांच) की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इसके अतिरिक्त नवजात शिशु स्वास्थ्य एवं टीकाकरण सेवाओं के अंतर्गत टीकाकरण की सभी सेवाएं और नवजात एवं शिशु के स्वास्थ संबंधी सभी सेवाएं उपलब्ध रहेगी। किशोर स्वास्थ्य सेवाएं, परिवार नियोजन सेवाएं, वयोवृद्ध स्वास्थ्य सेवाएं और मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता भी यहां रहेगी। इन सबके साथ व्यक्ति बीमार ही ना हो इसके लिए योग और वेलनेस सेवाओं के अंतर्गत इन केंद्रों में या निकट ही में योग स्थल की व्यवस्था की रहेगी जिससे लोग योग सीख कर और करके निरोग बने रहें।
मातृत्व स्वास्थ्य देखभाल,परामर्श सुविधाए
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर गया नागरिक अधिकार पत्र सिटीजन चार्टर के अनुसार जनमानस को विश्वसनीय गुणवत्ता पूर्ण एवं विस्तारित प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं पूर्ण वातावरण में उपलब्ध कराना ही इसका उद्देश्य है।इसके अंतर्गत मातृत्व स्वास्थ्य देखभाल,परामर्श एवं सामान्य प्रसव की सेवाएं,नवजात एवं शिशु स्वास्थ्य संबंधित सेवाएं,बाल्यावस्था एवं किशोर स्वास्थ्य परामर्श एवं सेवाएं,परिवार नियोजन परामर्श एवं गर्भनिरोधक सेवाएं,राष्ट्रीय कार्यक्रमों के अनुसार संचारी रोगों का प्रबंधन ,संचारी रोग, बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) संबंधित सेवाएं, गैर संचारी रोग,एन सी डी की खोज तथा जांच एवं टी बी और कुष्ठरोग का सामान्य प्रबंधन उपलब्ध रहेगा।
वृद्धावस्था स्वास्थ्य देखभाल
नेत्र एवं कान, नाक, गला (ENT) से संबंधित बीमारियों की जांच एवं सामान्य प्रबंधन, मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की जांच एवं सामान्य प्रबंधन , दंत देखभाल से संबंधित सामान्य सेवाएं, सामान्य वृद्धावस्था स्वास्थ्य देखभाल एवं सामान्य आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध रहेगी। विशेष सेवाओं में स्वास्थ्य पेयजल की सुविधा, शौचालय की सुविधा, सामान्य प्रयोगशाला, रक्त,मूत्र एवं बलगम की जांच होगी एवं अनिवार्य दवाओं की उपलब्धता और टेली कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा विभिन्न चिकित्सक से परामर्श की सुविधा रहेगी।
Posted by :दीपक कुमार व्याहुत

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद