Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    देश से जातिवाद को उखाड़ फेंके ,युवा रणवीर नंदन

    WAORS हिंदी न्यूज »बिहार पटना
     रिपोर्टर नागमणि 

    पटना प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों के जत्था को  राष्ट्रीय एकता शिविर जयपुर राजस्थान में भाग लेने हेतु विधान पार्षद डॉ रणवीर नंदन ने युवा आवास पटना से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया |

    ये भी पढ़े :गुप्तेश्वर पांडे बिहार के नए DGP बनते ही कहा ,कुछ पुलिसकर्मी सिस्टम के साथ विश्वासघात करते है |

    वीडियो

    अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता और अखंडता को अतुल्य बनाए रखने की जिम्मेवारी युवाओं के कंधों पर है देश से जातिवाद को उखाड़ फेंकने के लिए युवाओं को आगे आना होगा देश में आए दिन जाति धर्म भाषा क्षेत्र रंग के नाम पर लोगों को बांटने का प्रयास किया जाता है |

    ये भी पढ़े :सीतामढ़ी : जिला पुलिस हर मोर्चे पर विफल ,शहर में दिनदहाड़े पूर्व BSF जवान को मारी गोली

    इससे सावधान रहने की जरूरत है जातिवादी नेता आंतकवादी के समान है देश में आज कुछ राजनीतिक दल कुछ जातियों का ठेकेदार समझता है जो बहुत चिंता का विषय है हम इसके लिए पिछड़े हैं क्योंकि क्यों की जाती में बिखरे हैं भारत की पहचान भिन्नता में एकता है तो वहीं गंगा जमुनी संस्कृति हमारी शान है इस मौके पर उपस्थित फाउंडेशन के कार्यक्रम पदाधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि शिविर में पूरे देश से युवा युवती शामिल हो रहे हैं वह एक दूसरे के खान पान रहन सहन संस्कृति सभ्यता से अवगत होंगे |

    ये भी पढ़े :भागलपुर:रंगदारी लूट व डकैती जैसी घटना को अंजाम देने वाला कुख्यात अपराधी पप्पू सोनार पकड़ा गया

    साथ ही आंतकवाद नक्सलवाद बेरोजगारी नशाखोरी भ्रूण हत्या जैसे विषयों पर विचार मंथन किया जाएगा जत्था में निशांत कुमार ,राहुल राज, विकी कुमार ,राहुल कुमार ,प्रिंस कुमार ,गंभीर कुमार ,राजन कुमार समेत 10 युवा शामिल है इस मौके पर शुभकामना व्यक्त करने वालों में कैप्टन राम कुमार सिंह कमाल परवेज ,गांधीवादी प्रेमजी नागमणि संजीव कुमार शामिल है युवा आवास परिसर जोड़ो -जोड़ो भारत जोड़ों के नारों से  गूंज उठा |


    Posted By:अमिताभ मिश्रा

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728