मुजफ्फरपुर जिले में दिन दहाड़े पंजाब नेशनल बैंक में डकैती, अपराधियों ने की छह राउंड फायरिंग
We News 24» रिपोर्टिंग /उमाशंकर गिरी
मुजफ्फरपुर : जिले में अपराधियों ने पुलिस को खुलेआम चुनौती देते हुए दिनदहाड़े बैंक लूट की वारदात को अंजाम दिया है ।घटना सरैया थाना क्षेत्र के बसंतपुर स्थित पीएनबी ब्रांच में की है। लुटेरों ने लाखों रुपए लूट लिए हैं। राशि अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।बैंक के कर्मचारी राशि की मिलान कर रहे हैं। लूट के बाद अपराधी भागने के दौरान छह राउंड फायरिंग किया।
ये भी पढ़े-हम नेता के परिवार समेत JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह कोरोना संक्रमित
इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। लोगों में दहशत फैल गई ।फायरिंग के दौरान ग्रामीणों ने अपराधियो पर पथराव शुरू कर दिया ।इससे दो लुटेरे बाइक से गिर पड़े। वहीं अन्य फरार हो गया ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ कर जमकर पिटाई कर दिया ।मौके पर ग्रामीणों ली काफी भीड़ जुट गई।सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों लुटेरे को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दिया है।
इस आर्टिकल को शेयर करे
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद