Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    महाराष्ट्र के सेलसुरा में देर रात दर्दनाक हादसा पुल से कार गिरी, 7 छात्रों की मौत



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24» रिपोर्टिंग / रघु जाधव 

    महाराष्ट्र : के  वर्धा सेलसुरा में देर रात हादसा  करीब साढ़े 11 बजे सेलसुरा के पास एक कार के पुल से गिर जाने से भाजपा विधायक विजय रहांगदाले के बेटे आविष्कार रहांगदाले समेत 7 छात्रों की मौत हो गयी। यवतमाल से सात लोग कार से वर्धा आ रहे थे।वर्धा के एसपी प्रशांत होल्कर ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब, सामने से आ रहे वाहन ने नियंत्रण खो दिया। हादसे में वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना की भयावहता कार की हालत देखकर जाहिर होती है।



    ये भी पढ़े-पाकिस्तान ने भारत को सौंपे 20 भारतीय मछुआरे


    उन्होंने कहा, ''प्रारंभिक जांच के अनुसार, कार चला रहे व्यक्ति ने जानवर से बचने के लिए स्टेरियंग को जोर से घुमाया, जिससे वाहन पुलिया के नीचे खाई में गिर गया। एक्सीडेंट इतना खतरनाक था कि मौके पर ही छात्रों की मौत हो गई।''रात का समय होने के कारण हादसे की सूचना नहीं मिली। हालांकि तेज आवाज को देखकर इलाके के लोगों को लगा कि हादसा हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की मदद से युवकों के शवों को निकाला गया है।


    ये भी पढ़े-उफ़ ये दिल्ली की सर्दी ,दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप


    कार दुर्घटना में शामिल मेडिकल छात्र:

    1. नीरज चौहान (एमबीबीएस फाइनल पार्ट 1)

    2. आविष्कार रहंगदाले (एमबीबीएस 1)

    3. नितेश सिंह (इंटर्न एमबीबीएस)

    4. विवेक नंदनी (अंतिम भाग 1 एमबीबीएस)

    5. प्रत्युष सिंह (एमबीबीएस फाइनल पार्ट 2)

    6. शुभम जायसवाल (एमबीबीएस फाइनल पार्ट 2)

    7. पवन शक्ति (एमबीबीएस 1) 

    इस आर्टिकल को शेयर करे 


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728