मुजफ्फरपुर जक्शन पर परीक्षार्थियों ने ट्रेन रोककर किया बवाल
We News 24» रिपोर्टिंग / उमाशंकर गिरी
मुजफ्फरपुर: रेलवे भर्ती बोर्ड एनटीपीसी परीक्षा के रिजल्ट में हुई गड़बड़ी से आक्रोशित परीक्षार्थियों ने मंगलवार को मुजफ्फरपुर जंक्शन पर जमकर बवाल काटा अभ्यर्थियों ने डेढ़ घंटे तक ट्रेनों का परिचालन रोके रखा।रेलवे भर्ती की ग्रुप डी परीक्षा को एक की जगह दो चरण में करने का बिहार के छात्र विरोध कर रहे हैं। सोमवार की शाम पटना से शुरू हुआ यह विरोध अब मुजफ्फरपुर तक पहुंच गया है।
ये भी पढ़े-महाराष्ट्र के सेलसुरा में देर रात दर्दनाक हादसा पुल से कार गिरी, 7 छात्रों की मौत
यहां भी छात्रों ने बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस को रोक दिया। विरोध कर रहे परीक्षार्थी ट्रेन के आगे बैठ गए। मौके पर आरपीएफ के जवान पहुँच कर छात्रों को समझाया लेकिन छात्र पुलिसकर्मी के सामने नारेबाजी किया।जिसकी वजह से मुजफ्फरपुर जंक्शन से ट्रेनों का यातायात प्रभावित हुआ है। हालांकि परीक्षार्थियों के विरोध को देखते हुए काफी संख्या में राजकीय रेलवे पुलिस को तैनात किया गया है।
ये भी पढ़े-पाकिस्तान ने भारत को सौंपे 20 भारतीय मछुआरे
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वर्ष 2019 में जब आवेदन आमंत्रित किए गए थे तो उस समय यह कहा गया था कि केवल एक परीक्षा ही ली जाएगी। अब दो दिनों के बाद जब परीक्षा होनी है तो दो परीक्षा लेने बात कही जा रही है। यह उचित नहीं है। परीक्षार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।
इस आर्टिकल को शेयर करे


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद