आपको जानकर हैरानी होगी इन 5 सालों में कितने सम्पति के मालिक हुए मुख्यमंत्री योगी
नई दिल्ली : आज बात करेंगे CM योगी के सम्पति को लेकर की इन 5 सालों में कितने सम्पति के मालिक हुए मुख्यमंत्री योगी
वैसे तो उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में सबसे 'हॉट सीट' गोरखपुर सीट बनी हुई है. इसकी वजह हैं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वे पहली बार विधान सभा चुनाव लड़ रहे हैं. शुक्रवार को उन्होंने गोरखपुर शहर से नामांकन दाखिल किया. दरअसल नामांकन दाखिल करने के दौरान प्रत्याशी को अपनी कुल संपत्ति और सभी संबंधित वस्तुओं का लेखा-जोखा उजागर करना होता है. आइए जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ.
5 सालों में संपत्ति में हुआ इतना इजाफा
CM योगी के शपथ पत्र के मुताबिक, MLC चुने जाने के समय योगी आदित्यनाथ की कुल संपत्ति 95.98 लाख रुपये थी जो अब बढ़कर 1 करोड़ 54 लाख, 94 हजार 54 रुपए हो गई है. यानी कि UP के मुख्यमंत्री रहते हुए योगी आदित्यनाथ की संपत्ति में करीब 60 लाख रुपये का इजाफा हुआ है.
ये भी पढ़े-सीतामढ़ी भासर में बिति रात कपड़े और आभूषण की दुकान 20 लाख की डकैती
क्लीन है योगी का क्रिमिनल रिकॉर्ड
हलफनामे में सीएम योगी ने यह भी बताया है कि उनपर एक भी क्रिमिनल केस दर्ज नहीं है. आपको बता दें कि CM बनने के बाद योगी आदित्यनाथ 2019 का लोक सभा चुनाव नहीं लड़े थे. हालांकि, 2014 के लोकसभा चुनाव में बतौर सांसद योगी आदित्यनाथ की संपत्ति 72 लाख 17 हजार रुपये थी.
कितनी संपत्ति के मालिक हैं योगी आदित्यनाथ?
हलफनामे के मुताबिक CM योगी के पास 1 लाख रुपये की नकदी है.
ये भी पढ़े-हापुड़ में असदुद्दीन ओवैसी की कार पर फायरिंग करने वाले गिरफ्तार आरोपी ने बताया फायरिंग क्यों की
CM योगी के पास एक भी कार नहीं है. बता दें कि पिछली बार खुद योगी आदित्यनाथ ने अपने पास 2 कार होने की बात कही थी.
CM योगी के 6 शहरों की अलग-अलग बैंकों में 11 खाते हैं. इन अकाउंट्स में 1 करोड़ 13 लाख 75 हजार रुपये से ज्यादा जमा हैं.
CM योगी के पास जमीन या घर नहीं है. लेकिन उनके पास नेशनल सेविंग स्कीम्स और बीमा पॉलिसियों के जरिए 37.57 लाख रुपये हैं.
CM योगी के पास एक मोबाइल फोन है, जिसकी कीमत 12 हजार रुपये है.
CM योगी के पास 2 हथियार हैं. उनके पास 1 लाख रुपये की रिवॉल्वर और 80 हजार रुपये की राइफल है.
योगी आदित्यनाथ के पास 49 हजार रुपये के सोने के कुंडल हैं. इनका वजन 20 ग्राम है. साथ ही योगी सोने की चेन में रुद्राक्ष माला पहनते हैं, जिसकी कीमत 20 हजार रुपये है. इस चेन का वजन 10 ग्राम है.
इस आर्टिकल को शेयर करे
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद